फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ITI Jobs for 2900 Posts, Salary upto 59 Thousand, Application Process has Begun Already

आईटीआई की डिग्री वालों के लिए यहां निकली हैं 2900 नौकरियां, सैलरी है 59 हजार रुपये

Thu, 26 Mar 2020 12:16 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 26 Mar 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
ITI Jobs for 2900 Posts, Salary upto 59 Thousand, Application Process has Begun Already
आईटीआई के लिए नौकरियां

अगर आप नौकरी खोज रहे हैं तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है क्योंकि  2900 नौकरियां निकली हुई हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि ये नौकरियां आईटीआई की डिग्री वाले अभ्यर्थियों के लिए निकली हैं। अगर आपके पास आईटीआई की डिग्री है तो इस सुनहरे मौके को अपने हाथ से न जाने दें। अगली स्लाइड में पढ़िए इन नौकरियों के बारे में विस्तारा से...

विज्ञापन

 

 

ये नौकरियां TANGEDCO ने निकाली हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 23 अप्रैल रखी गई है। फिल्ड असिस्टेंट (ट्रेनी) की ये नौकरियां अलग-अलग ट्रेड के लिए निकली हुई हैं। फिल्ड असिस्टेंट की इन नौकरियों में सैलरी भी अच्छी मिल रही है। ट्रेनी फिल्ड असिस्टेंट की इन नौकरियों में 18000 रुपये से लेकर 59 हजार रुपये तक की सैलरी मिल रही है।

इन नौकरियों के लिए आपके पास आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए। आपकी उम्र 18 से लेकर 30 साल के बीच होनी चाहिए।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नौकरियों पर आवेदन करने वाले जनरल अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क हजार रुपये रखा गया है और एससी/एसटी के लिए 500 रुपये रखा गया है।  आपको बता दें कि ये सारी नौकरियां तमिलनाडु के लिए निकली हुई हैं। इन नौकरियों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप tangedco.gov.in वेबसाइट पर नोटिफिकेश देख सकते हैं। इन नौकरियों में फिजिकल टेस्ट और लिखित टेस्ट के आधिर पर अभ्यर्थियों का चयन होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed