{"_id":"5e57822a8ebc3ef403731bb8","slug":"itbp-constable-exam-postpond-for-the-post-of-tradesman","type":"story","status":"publish","title_hn":"ITBP: कॉन्स्टेबल की परीक्षा स्थगित, यहां से लें पूरी जानकारी।","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
ITBP: कॉन्स्टेबल की परीक्षा स्थगित, यहां से लें पूरी जानकारी।
Thu, 27 Feb 2020 04:55 PM IST
Trainee Trainee
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 27 Feb 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (Indo Tibetan Border Police-ITBP) में कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) ( Tradesman) के पदों के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई। अभी यह सुनिश्चित नही हो पाया है कि अब यह परीक्षा कब होगी।
विज्ञापन
सभी परीक्षार्थी परीक्षा संबंधी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए ITBP भर्ती हेल्पलाइन के जरिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। 011-24369482 / 24369483 (कार्यदिवस पर सुबह 09:30 बजे से शाम 18:00 बजे तक)।
विज्ञापन
आईटीबीपी कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती 2017 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन आगामी 1 मार्च 2020 को निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पर होना सुनिश्चित हुआ था। आईटीबीपी कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) लिखित परीक्षा में सामान्य जागरूकता/सामान्य ज्ञान, गणित, विश्लेषणात्मक योग्यता और अंग्रेजी/हिंदी भाषा से सम्बन्धित कुल 50 प्रश्न होंगे।
विज्ञापन
परीक्षा की अवधि 1 घंटे होगी और परीक्षा के लिए 50 अंक निर्धारित हैं। लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए परीक्षार्थियों के लिए न्यूतम 35 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। आरक्षित श्रेणी के परीक्षार्थियों के लिए 33 प्रतिशत कट-ऑफ अंक निर्धारित किए गए है।
आईटीबीपी कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती 2017 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूर्ण होगी।
पहले चरण में अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test-PET), शारीरिक मानक परीक्षा (Physical Standard Test-PST) और ट्रेड टेस्ट से पास करना पडेगा।
जो अभ्यर्थी पहले चरण की परीक्षा में सफल हुए हैं केवल उन्ही को लिखित परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जा रहा है। लिखित परीक्षा के लिए निर्धारित कट-ऑफ के आधार पर सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। उसमें चयनित अभ्यर्थियों को ही के तीसरे चरण में डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ने अलग-अलग ट्रेड्स (टेलर, गार्डनर, कॉब्लर, वाटर कैरियर, सफाई कर्मचारी, कुक, वाशरमैन और बार्बर) में कुल 303 कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) के पदों पर भर्ती के लिए 8 अगस्त से 7 सितंबर 2017 तक आवेदन आमंत्रित किये थे।
आधिकारिक वेबसाइट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
ITBP कांस्टेबल ट्रेड्समैन परीक्षा स्थगित करने की अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें: अमेरिका के पांच सबसे अमीर राष्ट्रपति, जानें किसके पास कितनी संपत्ति