ISRO recruitment 2022: इसरों में पांच सौ से ज्यादा पदों के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन, जल्दी करें अप्लाई
ISRO recruitment 2022: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पांच सौ से ज्यादा पदों पर आवेदन मांगे थे। जिसकी आज आखिरी तारीख है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ISRO recruitment 2023: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पांच सौ से ज्यादा पदों पर आवेदन मांगे थे। इन पदों के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे तुरंत इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। इसरो भर्ती अभियान का लक्ष्य असिस्टेंट,अपर डिवीजन क्लर्क और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट,स्टेनोग्राफर की कुल 522 रिक्तियों को भरना है।
ISRO Eligibility Criteria पात्रता मापदंड
इसरो की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 09 जनवरी 2023 को 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये की फीस देनी होगी।
ISRO Eligibility Criteria शैक्षिक योग्यता
सहायक / अपर डिवीजन क्लर्क के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक या 6.32 के सीजीपीए के रूप में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय द्वारा घोषित + कंप्यूटर में प्रवीणता।
जूनियर पर्सनल असिस्टेंट/स्टेनोग्राफर के उम्मीदवारों को लिए न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक या 6.32 का सीजीपीए या कम से कम 60% अंकों के साथ कमर्शियल/सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा या 6.32 का सीजीपीए + स्टेनो-टाइपिस्ट/स्टेनोग्राफर के रूप में एक साल का अनुभव, कंप्यूटर का ज्ञान
रिक्तियों का विवरण
- सहायक: 339
- कनिष्ठ निजी सहायक: 153
- अपर डिवीजन क्लर्क: 16
- स्टेनोग्राफर के 14 पदों को मिलाकर कुल 522 पदों पर भर्ती की जाएगी।
ISRO recruitment 2022 ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं।
- 'करियर' - 'विज्ञापन संख्या इसरो आईसीआरबी 02 (ए-जेपीए) 2022' पर जाएं - ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अब पद के लिए आवेदन करें, आवेदन पत्र भरें।
- शुल्क का भुगतान करें और आवेदन जमा करें।
- अब आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।