फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ISRO recruitment 2025: Apply for 63 Scientist/Engineer posts till May 19, check details

ISRO Job: इसरो में वैज्ञानिक बनने का शानदार मौका, इस तारीख तक करें आवेदन; जानें रिक्तियों की संख्या

Fri, 02 May 2025 03:42 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 02 May 2025 03:42 PM IST
सार

ISRO Recruitment: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस क्षेत्रों में वैज्ञानिक/इंजीनियर पदों के लिए भर्ती निकाली है। 

विज्ञापन
ISRO recruitment 2025: Apply for 63 Scientist/Engineer posts till May 19, check details
ISRO - फोटो : Freepik

विस्तार

ISRO Job: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस के विषयों में वैज्ञानिक/इंजीनियर की भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (isro.gov.in) पर 19 मई, 2025 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


भर्ती अभियान का उद्देश्य 63 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 22 वैज्ञानिक/इंजीनियर 'एससी' (इलेक्ट्रॉनिक्स) के लिए, 33 वैज्ञानिक/इंजीनियर 'एससी' (मैकेनिकल) के लिए और 08 वैज्ञानिक/इंजीनियर 'एससी' (कंप्यूटर साइंस) के लिए हैं।  

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

इसरो में वैज्ञानिक/इंजीनियर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्य गेट स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार ने संबंधित विषय (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) में बीई/बी.टेक डिग्री न्यूनतम 65% अंकों के साथ प्राप्त की हो।

विज्ञापन
विज्ञापन


आयु सीमा की बात करें तो, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwD) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 19 मई 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। हालांकि, सभी महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) और बेंचमार्क विकलांग (PwBD) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट प्रदान की गई है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, वैज्ञानिक/इंजीनियर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में फॉर्म जमा कर दें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed