IOCL Apprentice: इंडियन ऑयल में अप्रेंटिस के 400 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि, जल्द करें यहां पंजीकरण
IOCL Apprentice Recruitment: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर आज आवेदन करने की अंतिम तिथि है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीक से आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
IOCL Apprentice Recruitment: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) आज, 19 अगस्त को दक्षिणी क्षेत्र में ट्रेड/टेक्नीशियन/ग्रेजुएट अप्रेंटिस की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट- iocl.com पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 400 रिक्तियों को भरना है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) चयनित उम्मीदवारों को भारत के दक्षिणी राज्यों में 12 महीने के अपरेंटिसशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल करेगा।
आवेदकों को ट्रेड के अनुसार विशिष्ट प्रशिक्षुता भूमिका के आधार पर आईटीआई, डिप्लोमा या डिग्री जैसी प्रासंगिक शैक्षिक योग्यताएं पूरी करनी होंगी। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार शामिल है। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों के उस ट्रेड या तकनीकी क्षेत्र से संबंधित ज्ञान और योग्यता का आकलन किया जाएगा जिसके लिए वे आवेदन कर रहे हैं।
आवेदन शुल्क
जो लोग टेक्नीशियन, ट्रेड और ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। उम्मीदवारों को आवेदन राशि का भुगतान किए बिना संबंधित विवरण दर्ज करके फॉर्म जमा करना होगा।