{"_id":"681ee3a359f17d0926091385","slug":"iob-recruitment-2025-apply-for-400-lbo-posts-check-all-details-here-2025-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IOB LBO Recruitment 2025: इंडियन ओवरसीज में निकली 400 नौकरियां, स्नातक की डिग्री वाले इस दिन से करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
IOB LBO Recruitment 2025: इंडियन ओवरसीज में निकली 400 नौकरियां, स्नातक की डिग्री वाले इस दिन से करें आवेदन
Sat, 10 May 2025 10:58 AM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sat, 10 May 2025 10:58 AM IST
सार
IOB LBO Exam 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक ने स्थानीय बैंक अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन शुरू होने पर इच्छुक और उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 400 पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
IOB Apprentices Recruitment
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IOB LBO Recruitment 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने वर्ष 2025 के लिए स्थानीय बैंक अधिकारी (Local Bank Officer) पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 400 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 12 मई 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) भर्ती 2025 के लिए जारी कुल 400 पदों में से 162 पद अनारक्षित (UR) वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसके अतिरिक्त, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 108 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 40 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 60 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 30 पद निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
राज्यवार रिक्तियां इस प्रकार है:
| राज्य का नाम | स्थानीय भाषा | कुल पद |
|---|---|---|
| तमिलनाडु | तमिल | 260 |
| ओडिशा | ओड़िया | 10 |
| महाराष्ट्र | मराठी | 45 |
| गुजरात | गुजराती | 30 |
| पश्चिम बंगाल | बंगाली | 34 |
महत्वपूर्ण तिथियां
आयोग द्वारा स्टेनो असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) पद के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 मई 2025 से शुरू की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 31 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि भी यही है। परीक्षा की तिथि आयोग द्वारा बाद में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार घोषित की जाएगी। प्रवेश पत्र परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन