फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Navy Admit Card 2021 for SSR AA out Know steps to download, get direct link here

भारतीय नौसेना प्रवेश पत्र 2021: लिखित परीक्षा और पीईटी एडमिट कार्ड जारी, 5 चरणों में ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 22 Jun 2021 11:58 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 22 Jun 2021 11:58 AM IST
सार

  • आर्टिफिसर अपरेंटिस (AA) और सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR) पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Indian Navy Admit Card 2021 for SSR AA out Know steps to download, get direct link here
भारतीय नौसेना - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय नौसेना ने लिखित परीक्षा और पीईटी के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। आर्टिफिसर अपरेंटिस (AA) और सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR) पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सरकारी भर्तियां : सेना और पुलिस के 14 हजार पदों पर मिल रही हैं नौकरियां, यहां पढ़ें डिटेल्स
विज्ञापन



कुल रिक्तियों की संख्या 2,500 है जिनमें से 2000 रिक्तियां सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट ( एसएसआर) और 500 रिक्तियां आर्टिफिसर अपरेंटिस (एए) के लिए हैं। नाविकों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 अप्रैल से 5 मई तक आमंत्रित किए गए थे। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आते हैं। दसवीं और बारहवीं के स्तर से प्रश्न पत्र पूछे जाते हैं। अंग्रेजी, विज्ञान, सामान्य ज्ञान और गणित विषय से 100 सवाल पूछे जाते हैं जो कि 100 नंबरों के होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-LIVE : पुलिस विभाग के 4000 पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया, 25 जून तक करें अप्लाई


ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
-सबसे पहले भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
- इस तरह आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed