Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकारी उपक्रमों के विभिन्न पदों पर होंगी भर्तियां, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
{"_id":"60d144828ebc3e2d47799c7b","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-results-news-updates-22-june-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकारी उपक्रमों के विभिन्न पदों पर होंगी भर्तियां, यहां पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 22 Jun 2021 07:25 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Tue, 22 Jun 2021 07:25 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कर्नाटक पुलिस विभाग, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग, डीआरडीओ, भारतीय वायुसेना ने विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियां निकालीं हैं। कोरोना काल में हर कोई सरकारी विभागों में ही नौकरी करना चाहता है। लेकिन आपको बता दें कि सरकारी नौकरी पाना मुश्किल नहीं है। बस थोड़ी मेहनत और सच्ची लगन के साथ सही अवसर की आवश्यकता है। इसलिए आज amarujala.com आपको सरकारी नौकरियाें के बेहतर अवसर के बारे में बताने जा रहा है। पढ़िए...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:43 PM, 22-Jun-2021
बीएसएफ भर्ती 2021 : वेतनमान 1.20 लाख रुपये प्रतिमाह से शुरू
बीएसएफ भर्ती 2021 के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 1.20 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपये प्रतिमाह तक है।
07:11 PM, 22-Jun-2021
बीएसएफ की एयर विंग में कई पदों पर निकलीं भर्तियां
बीएसएफ एयर विंग भर्ती के तहत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बीएसएफ एयर विंग भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने क, ख और ग समूह के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं।
विज्ञापन
06:10 PM, 22-Jun-2021
सेना भर्ती के लिए यहां देखें आधिकारिक अधिसूचना
सैनिक जनरल ड्यूटी के 100 पदों पर भर्ती के लिए लखनऊ, अंबाला, जबलपुर, बेलगाम, पुणे और शिलांग में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। उम्मीदवार सीधे आधिकारिक वेबसाइट के इस लिंक पर क्लिक करके इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही http://joinindianarmy.nic.in/writereaddata/Portal सेना भर्ती पोर्टल पर आधिकारिक अधिसूचना को भी देख सकते हैं।
05:15 PM, 22-Jun-2021
इंडियन आर्मी : सैनिक जनरल ड्यूटी के 100 पदों पर हो रही भर्तियां
भारतीय सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सैनिक जनरल ड्यूटी के पदों पर भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। 06 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दसवीं पास अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
04:31 PM, 22-Jun-2021
Sarkari Naukri: कौन कर सकता है आवेदन
एसबीआई के पदों पर आवेदन करने हेतु नेशनल फायर सर्विस कॉलेज (एनएफएससी), नागपुर से बीई (फायर) बी.टेक, बी.ई. (सुरक्षा और फायर इंजीनियरिंग) बी.टेक / बी.ई. (अग्नि प्रौद्योगिकी और सुरक्षा इंजीनियरिंग) या बी.एससी (फायर) की डिग्री प्राप्त करना अनिवार्य है। या अग्नि सुरक्षा में 4 वर्षीय डिग्री/ इंस्टीट्यूट ऑफ फायर इंजीनियर्स से स्नातक/ नेशनल फायर से डिविजनल ऑफिस डिविजनल ऑफिसर कोर्स पूरा करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
03:17 PM, 22-Jun-2021
Sarkari Naukri 2021: एसबीआई ने निकालीं हैं बंपर भर्तियां
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर फायर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 28 जून 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:19 PM, 22-Jun-2021
सरकारी नौकरी: इस तरह डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
- एडमिट कार्ड की लिंक पर क्लिक कर विवरण दर्ज कीजिए।
- प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।
अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
01:31 PM, 22-Jun-2021
Sarkari Vacancy: लिखित परीक्षा और पीईटी के लिए प्रवेश पत्र जारी
भारतीय नौसेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिखित परीक्षा और पीईटी के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। आर्टिफिसर अपरेंटिस (AA) और सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR) पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy पर जाकर इस डाउनलोड कर सकते हैं।
12:23 PM, 22-Jun-2021
Sarkari Naukri LIVE: 25 वर्ष तक की आयु वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
18 वर्ष से अधिक और 25 वर्ष से कम उम्र वाले अभ्यर्थी कांस्टेबल के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को 400 रुपये जमा करने होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 16,000 रुपये से 21,000 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। अधिक जनकारी के लिस इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
11:20 AM, 22-Jun-2021
Sarkari Jobs: कर्नाटक स्टेट पुलिस ने 4000 पदों पर निकालीं हैं भर्तियां
कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग ने कांस्टेबल के 4000 पदों पर नौकरियां निकालीं हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं।