फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Army Recruitment 2023 know how to apply online at joinindianarmy.nic.in

Army Recruitment 2023: भारतीय सेना में अधिकारी बनने का मौका, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं तो करें आवेदन

Fri, 13 Jan 2023 05:10 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 13 Jan 2023 05:10 PM IST
सार

Indian Army Recruitment 2023: भारतीय सेना ने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन
Indian Army Recruitment 2023 know how to apply online at joinindianarmy.nic.in
Indian Army - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स @adgpi

विस्तार

Indian Army Recruitment 2023: भारतीय सेना ने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले अविवाहित महिला और पुरुष इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।  इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 जनवरी 2023 से शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन

इच्छुक उम्मीदवार इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in से 09 फरवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।  भारतीय सेना इस भर्ती अभियान के जरिए 175 पुरुष और 14 महिलाओं को मिलाकर कुल 175 पदों पर भर्ती करेगा। सेना की यह भर्ती एसएसएसी के तहत की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Army Educational Qualification शैक्षिक योग्यता

भारतीय सेना की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, इंस्टीट्यूट से संबंधित इंजीनियरिंग विषय में बीई, बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। इंजीनियरिंग के बैचलर डिग्री के अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे छात्र भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।  इन सभी उम्मीदवारों को  एक अक्तूबर 2023 तक अपना पासिंग सर्टिफिकेट दिखाना होगा।

विज्ञापन

Indian Army Salary  यह होगी सैलरी

लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन 56100 रुपये से लेकर 1,77500 रुपये तक मिलेगा।  इसके साथ ही मिलिट्री सर्विस पे 15,500 मिलेगा। जबकि चयनित उम्मीदवारों को उनकी ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड के तौर पर 56100 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed