Professor Job: प्रतिष्ठित संस्थान में असिस्टेंट-एसोसिएट प्रोफेसर और अन्य पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
Professor Recruitment: आईआईटी में एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर भर्ती चल रही है। इस भर्ती में असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर सहित प्रोफेसर के कुल 71 पदों पर भर्ती होनी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
IIT Dhanbad Professor Recruitment 2023: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी धनबाद ने असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर भर्ती शुरू की है। प्रतिष्ठित संस्थान ने योग्य उम्मीदवारों से इन पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 अक्तूबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - www.iitism.ac.in के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रिक्तियां
इस भर्ती प्रक्रिया में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के 71 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास उपयुक्त शाखा में पूर्ववर्ती डिग्री के साथ प्रथम श्रेणी या समकक्ष के साथ पीएचडी होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास पीएचडी में अच्छा सीपीआई/सीजीपीए/प्रतिशत होना चाहिए।
ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट www.iitism.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अब अपना फॉर्म सबमिट कर दें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।