फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   If so many marks have come in PET, then you can get a chance to apply in new recruitments of the commission-safalta

UPSSSC PET 2022: पीईटी में आ गए इतने अंक तो आयोग की नई भर्तियों में आवेदन करने का मिल सकता है मौका, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

Thu, 16 Jun 2022 11:53 AM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 16 Jun 2022 11:53 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित किया जाने वाला प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट इस वर्ष 18 सितंबर 2022 को संपन्न कराया जाएगा। आयोग जल्द ही इसकी आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर सकता है।   
 

विज्ञापन
If so many marks have come in PET, then you can get a chance to apply in new recruitments of the commission-safalta
UPSSSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) 2022  की आवेदन प्रक्रिया कुछ ही दिनों में शुरू हो सकती है। आयोग द्वारा जूनमाह के अंत तक नोटिफिकेशन जारी कर इस पात्रता परीक्षा का ऐलान किया जा सकता है। गौरतलब है कि वर्ष 2022 में प्राइमरी एलिजिबिल्टी टेस्ट 18 सितंबर 2022 को सम्पन्न कराया जाना है। हालांकि यूपी अधीनस्थ सेवा चयन की ओर से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ किए जाने को लेकर कोई आधिकारिक तिथि साझा नहीं की गई है। ऐसे में अभ्यर्थी इससे जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी व लेटेस्ट अपडेट के लिए यूपीएसएसएससी की वेबसाइट को देखते रहें। वहीं अगर आप लेखपाल की परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी कोमजबूत बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UPSSSSC PET FREE Online Classes- Join Now को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें  
UPSSSC PET सिलेबस  
UPSSSC PET एग्जाम डेट  
UPSSSC PET एलिजिबिलिटी 

कम से कम कितने नंबर हासिल करना जरूरी है 

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से वर्ष - 2022 में दूसरी बार आयोजित की जाने वाली पात्रता परीक्षा में एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कम से कम 68 से 75 पर्सेंटाइल अंक हासिल कर लेने वाले उम्मीदवारों को आयोग की आगामी सभी भर्तियों की मुख्य परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिल सकता है। यह आंकड़े वर्ष -2021 में सम्पन्न हुए पीईटी के आधार पर साझा किए गए हैं। गौरतलब है कि पीईटी 2021 में  सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 62.96, ओबीसी कैंडिडेट्स को 62.96 , ईडब्ल्यूएस को  62.96, एससी श्रेणी के अभ्यर्थी को 61.80 और एसटी श्रेणी का उम्मीदवारों को 44.71 राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि उपयुक्त कटऑफ प्राप्त कर लेनेवाले कैंडिडेट्स को नई भर्तियों के मेंस एग्जाम के लिए पात्र माना जा सकता है। हालांकि यह आंकड़ें एक अनुमान पर आधारित हैं जिनमें बदलाव भी हो सकता है। 

विज्ञापन

पीईटी की तैयारी को कैसे बेहतर बनाए 

साल 2022 में यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की ओर से प्राइमरी एलिजिबिल्टी टेस्ट का आयोजन 18 सितंबर 2022 को किया जाना है। आयोग ने इसकी जानकारी अपनेवार्षिक कैलेंडर में साझा कर दी है। इस पात्रता परीक्षा में भाग लेने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के पास अब महज ढाई महीने का ही समय बचा हुआ है।  ऐसे में कैंडिडेट्स को चाहिए वे अनुभवीशिक्षकों के मार्गदर्शन में रहकर परीक्षा की दृष्टी से महत्वपूर्ण सवालों का कड़ा अभ्यास करते रहें जिससे पीईटी 2022 में शानदार स्कोर हासिल हो सके। इसके लिए उम्मीदवार सफलता डॉटकॉम के पीईटी बैच को भी ज्वॉइन कर सकते हैं और घर बैठे अपनी तैयारी को धार दे सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों सेपास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें औरसरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed