IDEED: 12वीं पास युवाओं के लिए बिना परीक्षा सीधी भर्ती; डिजिटल शिक्षा संस्थान और रोजगार विकास ने मांगे आवेदन
IDEED Coordinator Recruitment: डिजिटल शिक्षा संस्थान और रोजगार विकास (IDEED) ने सीएससी आईडीईईडी प्रोग्राम में समन्वयक (Coordinator) के पद पर भर्ती निकाली है। 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IDEED Coordinator Recruitment 2024: डिजिटल शिक्षा संस्थान और रोजगार विकास (IDEED) में 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकली है। आईडीईईडी ने देशभर में प्रत्येक ब्लॉक के लिए सीएससी आईडीईईडी प्रोग्राम में समन्वयक (Coordinator) के पद पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट dsrvsindiant.samarth.edu.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
IDEED Coordinator Registration Date: 31 जनवरी तक करें आवेदन
पंजीकरण प्रक्रिया 29 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और 31 जनवरी, 2025 तक जारी रहेगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।
| भर्ती का नाम | समन्वयक (सीएससी आईडीईईडी प्रोग्राम के लिए) |
| पंजीकरण की समय सीमा | 29 दिसंबर, 2024 से 31 जनवरी, 2025 तक |
| शैक्षणिक योग्यता | 12वीं पास |
| आयुसीमा | 18 से 35 वर्ष (01-01-2025 को) |
| सैलरी | प्रदर्शन के आधार पर |
| आवेदन शुल्क | पुरुष - 600 रुपये
महिला - 500 रुपये |
| चयन प्रक्रिया | साक्षात्कार |
IDEED Coordinator Eligibility: पात्रता मानदंड
- शैक्षणिक योग्यता: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- आयुसीमा: आवेदक की आयु 01 जनवरी, 2025 को न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। ऊपरी आयुसीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
IDEED Coordinator Work Profile: करना क्या होगा?
समन्वयक स्थानीय ब्लॉक स्तर पर जानकारी फैलाएंगे और प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करेंगे, तथा स्थानीय क्षेत्र में सीएससी आईडीड (CSC IDEED) कार्यक्रम को प्रोत्साहित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए कोई विशिष्ट कार्यालय स्थान आवंटित नहीं किया जाएगा, समन्वयक इस कार्यक्रम को घर से काम करके चला सकते हैं।
IDEED Coordinator Salary: कितनी होगी कमाई?
संस्थान की ओर से इस भूमिका के लिए कोई तय राशि नहीं दी जाएगी। यह भूमिका पूरी तरह से उम्मीदवार के कार्य प्रदर्शन पर आधारित है। उम्मीदवार को उसका मेहनताना उसके प्रदर्शन के आधार पर दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
Coordinator Selection Process: चयन प्रक्रिया
इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें किसी भी तरह की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के अधीन होगा।
- सबसे पहले सभी आवेदनों की समीक्षा की जाएगी और साक्षात्कार दौर के लिए योग्य उम्मीदवारों की छंटनी की जाएगी।
- इन उम्मीदवारों को तय तिथि और समय पर एक वर्चुअल साक्षात्कार देना होगा।
- सभी चरणों को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवार का चयन होगा।