Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Poets expressed the pain of the mountains in their creations.

Kotdwar News: कवियों ने रचनाओं में बयां की पहाड़ की पीड़ा

Tue, 10 Nov 2026 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 10 Nov 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Poets expressed the pain of the mountains in their creations.
कोटद्वार। राज्य स्थापना दिवस पर साहित्यिक संस्था साहित्यांचल की ओर से पंचायती धर्मशाला में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से पहाड़ की पीड़ा, पलायन से खाली होते गांवों और उत्तराखंड राज्य आंदोलन की यादों को जीवंत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षिका मीना डबराल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। काव्य गोष्ठी में संपत्ति नेगी ने अपनी गढ़वाली कविता के माध्यम से पलायन से खाली होते गांवों और पहाड़ में अपना जीवन खपाने वाले चकबंदी के प्रणेता गणेश सिंह गरीब की पीड़ा को स्वर दिया। उनकी कविता कूड़ा बण्या छि खंद्वार, हरचि गीं जलठा विंयांर गरीब जी की इखरी रट चकबंदी कारो फटाफट ने श्रोताओं का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

अनुसूया प्रसाद डंगवाल ने मेरी पितृ भूमि मेरी देवभूमि, तेरी खुचली मा जन्मी मी धन्य हुयूं कविता से पहाड़ में जन्म लेने को सौभाग्य बताया। कांति नेगी ने उत्तराखंड की प्राकृतिक और सांस्कृतिक पहचान का बखान किया। शशिभूषण अमोली ने दिल्ली घूमू, मुंबई घूमू अर घूमू गुजरात, अपणा गौं गल्या, की हूंदी एक अलग ही बात कविता सुनाकर लोगों को अपने गांव की याद दिलाई। अमित नैथानी ने अपनी पुस्तक आस और प्रयास भेंट करते हुए काव्य पाठ किया। कौशल्या जखमोला, राकेश अग्रवाल, दिनेश ध्यानी, जेपी ध्यानी और भगवती कंडवाल ने भी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष सीपी नैथानी ने राज्य आंदोलन के दौरान लिखी कविता हे उत्तराखंड तू जाग जाग और राज्य गठन के बाद शहीद आंदोलनकारियों को समर्पित रचना सुनाकर आंदोलन की यादें ताजा कीं। संरक्षक शिव प्रकाश कुकरेती ने दूसरों के लिए दीप बनकर जलने का संदेश दिया। चित्रमणि देवलियाल, सुरेंद्र लाल आर्य और पीसी नवानी ने राज्य के संसाधनों का लाभ प्रदेशवासियों को देने की मांग उठाई। इस मौके पर जयवीर सिंह रावत, भुवन मोहन गुसाईं, हरधन ध्यानी और देवव्रत काला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed