Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   At Sheetla Mata Medical College, families from economically weaker sections will be able to receive medical treatment at affordable rates.

Gurugram News: शीतला माता मेडिकल कॉलेज में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सस्ती दरों पर इलाज मिलेगा

Tue, 10 Nov 2026 06:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
At Sheetla Mata Medical College, families from economically weaker sections will be able to receive medical treatment at affordable rates.
शीतला माता मेडिकल कॉलेज को लेकर बैठक लेते सीएम। स्त्रोत- विज्ञ​प्ति
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज एवं टीचिंग अस्पताल के संचालन और रखरखाव को लेकर हुई बैठक
विज्ञापन

नंबर गेम - 150 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज में बेहतर होंगी सुविधाएं
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-102 स्थित श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज एवं टीचिंग अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सस्ती दरों पर इलाज मिलेगा। पांच लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के पात्र मरीजों को भी उपचार में सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा अस्पताल परिसर में अमृत फार्मेसी खोली जाएगी, जहां मरीजों को किफायती दरों पर दवाइयां उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को चंडीगढ़ में हुई बैठक में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के संचालन एवं रखरखाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य आमजन को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी के तहत जरूरतमंद मरीजों के लिए विशेष प्रावधान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर में अमृत फार्मेसी खोलने के निर्देश दिए। इससे मरीजों और उनके परिजनों को जरूरी दवाइयां कम कीमत पर मिल सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर इलाज के साथ मरीजों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराना भी जरूरी है। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह और सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल, वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव सीजी रजिनिकांतन, जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक यश गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


150 एमबीबीएस सीटें और 883 बेड का है अस्पताल
सेक्टर-102 में विकसित किए जा रहे मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 150 सीटों का प्रावधान है। इससे जुड़े टीचिंग अस्पताल में 883 बेड की क्षमता होगी। बैठक में अस्पताल के संचालन, रखरखाव और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों के दाखिले, सीटों की उपलब्धता और फीस संरचना से जुड़े प्रावधानों पर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed