ICG CGEPT: कब जारी होगा कोस्टगार्ड भर्ती कार्मिक परीक्षा का एडमिट कार्ड? जानें किस शहर में होगा आपका एग्जाम
ICG CGEPT Exam City Slip: भारतीय तटरक्षक ने नाविक परीक्षा के उम्मीदवारों को आवंटित शहर और परीक्षा तिथि स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं और जान सकते है कि उनका परीक्षा केन्द्र किस शहर में होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICG CGEPT 02/2024: भारतीय तटरक्षक ने नाविक (जनरल ड्यूटी) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने जा रही तटरक्षक भर्ती कार्मिक परीक्षा (CGEPT)-02/2024 के उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर तथा परीक्षा तिथि स्लिप (ICG CGEPT Exam City Slip) जारी कर दी है। पंजीकृत उम्मीदवार इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
इंडियन कोस्ट गार्ड ने अभी उम्मीदवारों को सिर्फ इस बात की जानकारी दी है कि उनकी परीक्षा किस तारीख को कौन से शहर में होगी। हालांकि, उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं किए गए हैं। उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा केंद्र व उनके रोल नंबर, आदि की जानकारी एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी। नोटिस के अनुसार एडमिट कार्ड परीक्षा से 2 या 3 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा शहर सूचना पर्ची को एडमिट कार्ड समझने की भूल न करें।
अपना परीक्षा शहर और तिथि जानने के लिए उम्मीदवार को अपनी पंजीकृत ईमेल आइडी और पासवर्ड की मदद से लॉग-इन करना होगा। लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपनी एग्जाम सिटी स्लिप (Coast Guard Exam City 2024) डाउनलोड और प्रिंट कर सकेंगे और जान सकेंगे कि उनकी परीक्षा कौन से शहर में होगी।
इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक (जनरल ड्यूटी) के 260 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किए जाने वाले कोस्ट गार्ड इनरोल्ड पर्सोनेल टेस्ट (CGEPT)- 02/2024 बैच के लिए अधिसूचना जारी आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से 27 फरवरी तक संचालित की गई थी।