फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS Specialist Officer Recruitment Begins Today; Over 1000 Posts, Know Pay Scale and More

IBPS SO Jobs: आईबीपीएस में निकली स्पेशलिस्ट ऑफिसर की 1000+ नौकरियां, आज से करें आवेदन; जानें कितना मिलेगा वेतन

Tue, 01 Jul 2025 10:20 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 01 Jul 2025 10:20 AM IST
सार

IBPS SO Vacancy 2025 आईबीपीएस ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के साथ साथ स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती भी निकली है। इस भर्ती के माध्यम से 1000 से अधिक पदों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवार इसमें भाग लेने के लिए नीचे दी वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
IBPS Specialist Officer Recruitment Begins Today; Over 1000 Posts, Know Pay Scale and More
बैंक - फोटो : Freepik

विस्तार

IBPS SO Recruitment: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के साथ-साथ स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1007 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 1 जुलाई 2025 से IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि और शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि 21 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

अगस्त में होगी परीक्षा

आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन अगस्त 2025 में किया जाएगा, जबकि मेंस परीक्षा नवंबर 2025 में कराई जाएगी। मेंस परीक्षा के बाद उसी महीने नवंबर 2025 में परिणाम घोषित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू का आयोजन दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच किया जाएगा। अंत में, प्रोविजनल अलॉटमेंट जनवरी से फरवरी 2026 के बीच किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंट तिथि
ऑनलाइन पंजीकरण व आवेदन में संपादन 01 जुलाई 2025 से 21 जुलाई 2025
आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान 01 जुलाई 2025 से 21 जुलाई 2025
प्रारंभिक परीक्षा का कॉल लेटर डाउनलोड अगस्त 2025 (प्रारंभ में)
प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2025
प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम सितंबर 2025 (प्रारंभ में)
मुख्य परीक्षा का कॉल लेटर डाउनलोड सितंबर/अक्तूबर 2025
मुख्य ऑनलाइन परीक्षा नवंबर 2025
मुख्य परीक्षा का परिणाम नवंबर 2025
साक्षात्कार (इंटरव्यू) दिसंबर 2025 / जनवरी 2026
अनंतिम आवंटन जनवरी / फरवरी 2026
विज्ञापन

इतने पदों पर होगा चयन

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2025 के तहत कुल 1007 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें आईटी ऑफिसर के 203 पद, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर (AFO) के 310 पद, राजभाषा अधिकारी के 78 पद, लॉ ऑफिसर (स्केल-1) के 56 पद, एचआर/पर्सनल ऑफिसर के 10 पद और मार्केटिंग ऑफिसर (MO) के 350 पद शामिल हैं।

इतना लगेगा आवदेन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 850 रुपये, जबकि एससी, एसटी और पीएच वर्ग के लिए 175 रुपये निर्धारित किया गया है। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल वॉलेट्स के माध्यम से किया जा सकता है।

यह भर्ती अभियान पीएनबी, बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया समेत विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

कितना मिलेगा वेतन?

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पद का वेतनमान रुपये 48,480–2000/7–रुपये 62,480–2340/2–रुपये 67,160–2680/7–रुपये 85,920 निर्धारित है। इसमें निर्धारित वर्षों की सेवा के अनुसार वेतनवृद्धि होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed