IBPS SO Recruitment 2021: बैंक PO के बाद IBPS ने निकाली है SO के पदों पर बंपर बहाली, जानें PO से कितनी अलग होगी चयन प्रक्रिया
IBPS ने सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 1828 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती लिए आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू होकर 23 नवंबर तक चलेगी।
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन (IBPS) ने सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 1828 पदों पर भर्ती निकाली है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के जरिए स्पेशलिस्ट ऑफीसर कैटेगरी में में आईटी ऑफिसर के 220 सीटें, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर के 884 सीटें, राजभाषा अधिकारी के 84 सीटें, लॉ ऑफिसर के 44 सीटें, एचआर या पर्सनल ऑफिसर के 61 सीटें और मार्केटिंग ऑफिसर के 535 सीटों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती लिए आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू होकर 23 नवंबर तक चलेगी। गौरतलब है कि IBPS द्वारा इस वक्त बैंक PO के 4135 पदों पर भी भर्ती की जा रही है और इसके लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी 10 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इन दोनों भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की मदद ले सकते हैं।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :
SO के पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों की आयु 1 नवंबर 2021 को 20 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट का लाभ भी दिया जाएगा। वहीं अगर शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास एग्रीकल्चर फील्ड में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। जबकि, अन्य पदों के लिए जरूरत के हिसाब से अलग अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। अभ्यर्थी इसकी पूरी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।
क्या होगी चयन प्रक्रिया :
इस भर्ती में अभ्यर्थियों का का चयन PO भर्ती के तौर पर ही प्रीलिम्स, मेन और इंटरव्यू राउंड में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। हालांकि स्पेशलिस्ट ऑफिसर की इस भर्ती में कुछ पदों के लिए अलग प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी इसकी पूरी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं। इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 26 दिसंबर 2021 को और मेंस परीक्षा 30 जनवरी 2022 को प्रस्तावित है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने के साथ ई-बुक्स के जरिए पढ़ना और मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थी इन सभी सुविधाओं को एक ही जगह सफलता ऐप डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते हैं। सफलता ऐप के जरिए अभ्यर्थी फ्री क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और फ्री मॉक-टेस्ट का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दें सफलता की एक नई उड़ान।