{"_id":"6903774828afe1b23708f09a","slug":"ibps-so-mains-admit-card-2025-out-at-ibps-in-download-till-9-nov-2025-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IBPS SO Mains Admit Card: आईबीपीएस एसओ मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी; नौ नवंबर तक कर सकते हैं डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
IBPS SO Mains Admit Card: आईबीपीएस एसओ मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी; नौ नवंबर तक कर सकते हैं डाउनलोड
Thu, 30 Oct 2025 08:04 PM IST
आकाश कुमार
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Thu, 30 Oct 2025 08:04 PM IST
सार
IBPS SO Mains Admit Card: आईबीपीएस एसओ मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी हो चुका है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा हॉल में मोबाइल, घड़ी, आभूषण और अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विस्तार
IBPS SO Mains Admit Card 2025: भारतीय बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) मेन्स परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकृत और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि (dd-mm-yy) दर्ज करनी होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 9 नवंबर 2025 तय की गई है।
विज्ञापन
यदि एक साथ अधिक उम्मीदवार डाउनलोड करने का प्रयास करते हैं, तो वेबसाइट धीमी हो सकती है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि 5 मिनट का अंतराल लेकर या रात के समय दोबारा प्रयास करें।
विज्ञापन
परीक्षा हॉल में प्रतिबंधित वस्तुएं
उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में निम्न वस्तुएं लाने की अनुमति नहीं होगी:
- कोई भी स्टेशनरी आइटम जैसे प्रिंटेड या लिखित सामग्री, पेपर के टुकड़े, ज्योमेट्री बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन या स्कैनर।
- मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड जैसी कोई भी कम्युनिकेशन डिवाइस।
- गॉगल्स, हैंडबैग, हेयर-पिन, हेयर-बैंड, बेल्ट, कैप, वॉच/कलाई घड़ी, कैमरा, या स्क्रीन/स्टोरेज वाली कोई भी डिवाइस।
- कोई भी धातु की वस्तु।
- खुला या पैक्ड खाद्य पदार्थ।
- केवल पारदर्शी पानी की बोतल की अनुमति होगी।
- अंगूठी, ईयररिंग, नथ, चैन, पेंडेंट, बैज, ब्रोच आदि आभूषण पहनने से बचें।
IBPS SO Mains Exam: मेंस परीक्षा की अवधि
- परीक्षा की कुल अवधि 45 से 60 मिनट होगी।
- जिन उम्मीदवारों को कंपेनसेटरी टाइम का लाभ प्राप्त है, उन्हें प्रति घंटे 20 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
- स्क्रीन के दाईं ओर ऊपर काउंटडाउन टाइमर परीक्षा का शेष समय दिखाएगा। समय समाप्त होने पर परीक्षा स्वतः सबमिट हो जाएगी।
IBPS SO Mains Admit Card 2025 डाउनलोड करने के चरण
- सबसे पहले ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर “IBPS SO Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपने लॉगिन डिटेल्स भरनी होंगी।
- सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।