फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS SO mains 2025 scorecard out at ibps.in; Download by February 20

IBPS SO Scorecard: आईबीपीएस एसओ भर्ती की मुख्य परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी, 20 फरवरी तक कर सकते हैं डाउनलोड

Thu, 13 Feb 2025 06:55 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 13 Feb 2025 06:55 PM IST
सार

IBPS SO Mains Scorecard 2025: आईबीपीएस ने विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
IBPS SO mains 2025 scorecard out at ibps.in; Download by February 20
स्कोरकार्ड - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

IBPS SO Mains 2025 Scorecard: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने आज, 13 फरवरी को स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) मेन्स 2025 के लिए स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in. पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को आईबीपीएस मेन्स स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। 

विज्ञापन

7 फरवरी को जारी हुआ था रिजल्ट

आईबीपीएस ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 7 फरवरी, 2025 को जारी किया था। रिजल्ट चेक करने की विंडो कल यानी 14 फरवरी तक खुली रहेगी। उम्मीदवार कल तक परिणाम चेक कर पाएंगे।

आईबीपीएस ने साक्षात्कार के लिए चुने गए उम्मीदवारों की पदवार और पंजीकरण संख्यावार सूची भी जारी कर दी है। साक्षात्कार की तिथियों की घोषणा अभी नहीं की गई है। हालांकि, आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह फरवरी के महीने में आयोजित होने की उम्मीद है।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “साक्षात्कार फरवरी 2025 में आयोजित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विवरण और अपडेट के लिए नियमित रूप से अधिकृत आईबीपीएस वेबसाइट ibps.in. देखते रहें।”

साक्षात्कार दौर के लिए जमा करें दस्तावेज

आईबीपीएस ने विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती 2025 के साक्षात्कार दौर के लिए चयनित उम्मीदवारों द्वारा दस्तावेज अपलोड करने के लिए लिंक भी सक्रिय कर दिया है। जो उम्मीदवार साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in. के माध्यम से मांगे गए सभी दस्तावेज अपलोड कर दें।

आईबीपीएस ने एसओ साक्षात्कार कॉल लेटर भी जारी कर दिया है और यह 25 फरवरी, 2025 तक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि या पासवर्ड सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके आईबीपीएस एसओ साक्षात्कार कॉल लेटर 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed