फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ibps rrb result 2019-20 for office assistant, officer scale, provisional allotment list available

IBPS RRB: भर्ती परीक्षाओं का परिणाम जारी, यहां है डायरेक्ट लिंक

Wed, 26 Feb 2020 04:55 PM IST
Trainee Trainee जॉब डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 26 Feb 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
ibps rrb result 2019-20 for office assistant, officer scale, provisional allotment list available

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS- Institute of Banking Personal Selection) आरआरबी ने ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर के पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। ये परिणाम आईबीपीएस आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। आईबीपीएस ने अस्थायी आवंटन सूची (Provisional Allotment List) भी अपनी वेबसाइट पर जारी की है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 2500 स्टूडेंट्स को मिलेगी नौकरी, IBM और NASSCOM में मौके
विज्ञापन


जो उम्मीदवार वर्ष 2019 में आयोजित ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस), ऑफिसर स्केल 1, ऑफिसर स्केल 2 और ऑफिसर स्केल 3  भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम / आवंटन सूची आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर के पदों के लिए जारी परिणाम के डायरेक्ट लिंक्स आपको इस खबर में आगे भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि आरआरबी के लिए संयुक्त भर्ती प्रक्रिया हर साल चार अलग अलग पदों के लिए आयोजित की जाती है।
ये पद ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस), ऑफिसर स्केल 1, ऑफिसर स्केल 2 और ऑफिसर स्केल 3  होते हैं।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाता है।
हालांकि ऑफिस असिस्टेंट की भर्ती के लिए साक्षात्कार नहीं होता। इस पद पर सिर्फ लिखित परीक्षा के जरिए ही अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है।
आईबीपीएस के द्वारा सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में क्लर्क और पीओ के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित कराई जाती है। 

परिणाम देखने के लिए नीचे दिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें...
आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट
आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1
आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 2
आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 3

यह भी पढ़ें: 10वीं, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए असम पुलिस में निकली बंपर भर्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed