फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS RRB Recruitment 2021: Good news, the number of posts for rural banks increased, now about 13 thousand candidates will be recruited, safalta

IBPS RRB Recruitment 2021: खुशखबरी, ग्रामीण बैंकों के लिए पदों की संख्या बढ़ी, अब लगभग 13 हजार पदों पर होगी भर्ती

Tue, 22 Jun 2021 02:25 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 22 Jun 2021 02:25 PM IST
सार

IBPS द्वारा ग्रामीण बैंकों में भर्ती के लिए एक नई अधिसूचना जारी की गई है जिसके तहत अब लगभग 13 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर 28 जून तक आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन
IBPS RRB Recruitment 2021: Good news, the number of posts for rural banks increased, now about 13 thousand candidates will be recruited, safalta
IBPS RRB Recruitment 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने ग्रामीण बैंकों में होने वाली भर्ती के लिए पदों की संख्या बढ़ा दी है जिसके बाद अब 11,687 नहीं बल्कि 12, 958 पदों पर भर्ती की जाएगी। आईबीपीएस ने सात जून को क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) में कार्यालय सहायक (क्लर्क) और अधिकारी स्केल- I, II और III की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। बोर्ड द्वारा कुल 10,166 रिक्तियों पर आवेदन मांगा गया था जिसके बाद उन पदों को बढ़ाकर 11,687 कर दिया गया। अब फिर से एक नया नोटिफिकेशन जारी कर आईबीपीएस ने रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर 12,958 कर दी है। इन पदों के लिए 28 जून तक आवेदन किया जा सकता है। भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन सितंबर और अक्टूबर के महीने में किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट @ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


कार्यालय सहायक (मल्टीपर्पस) के पद के लिए वैकेंसी 6,101 से बढ़ाकर 6,888 और अधिकारी स्केल 1 के लिए 4,257 से बढ़ाकर 4,716 कर दी गई हैं। नई वैकेंसियों की जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर ले सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले आईबीपीएस ने देश भर के विभिन्न ग्रामीण बैंकों में कार्यालय सहायक, अधिकारी स्केल I, II और III पदों के लिए 10,166 रिक्तियां निकाली थीं जिसे संशोधित कर 11,687 कर दिया था। अब इन्हें एक बार फिर बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


Safalta.com के साथ करें पक्की तैयारी :
अगर आपका भी सपना सरकारी नौकरी करने का है तो आप अपनी तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए  www.safalta.com  द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कोर्सेज को ज्वॉइन कर सकते हैं। आप इन कोर्सेज में  एडमिशन लेकर घर बैठे अपनी परीक्षा की तैयारी अच्छे ढंग से कर सकते हैं। तो देर किस बात की अभी अपने फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर के जरिए सफलता ऐप डाउनलोड करें और तुरंत अपने मनपसंद कोर्स में एडमिशन ले।  इसके अलावा आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्र इस लिंक की मदद से Safalta.com पर चल रहे कई फ्री कोर्सेस को भी ज्वॉइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed