फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS PO 2025 Prelims Admit Card Released: Exam on August 17, 23 & 24; Download at ibps.in

IBPS PO 2025: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स का प्रवेश पत्र जारी, 17, 23 और 24 अगस्त को होगी परीक्षा; करें डाउनलोड

Fri, 15 Aug 2025 01:51 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 15 Aug 2025 01:51 PM IST
सार

IBPS PO Prelims Admit Card: आईबीपीएस ने पीओ प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 17, 23 और 24 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना अनिवार्य है।

विज्ञापन
IBPS PO 2025 Prelims Admit Card Released: Exam on August 17, 23 & 24; Download at ibps.in
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IBPS PO 2025 Prelims Admit Card: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 5,208 पदों के लिए होने वाली प्रीलिम्स परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

IBPS PO Pre Exam Date 2025: 17 से 24 अगस्त के बीच होगी परीक्षा

आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा 17, 23 और 24 अगस्त 2025 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। इस बार प्रारंभिक परीक्षा के पैटर्न में विषयों के अंक वितरण में फेरबदल किया गया है:

विज्ञापन
  • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (गणितीय क्षमता) के अंक 35 से घटाकर 30 कर दिए गए हैं।
  • वहीं, रीजनिंग एबिलिटी (तर्क क्षमता) के अंक 30 से बढ़ाकर 40 कर दिए गए हैं।
  • हालांकि, प्रारंभिक परीक्षा की कुल अवधि और प्रश्नों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), इसके बाद मुख्य परीक्षा (Mains) और अंत में साक्षात्कार (Interview) के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

पीओ प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न 2025

आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न 2025 के अनुसार, यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जो 100 अंकों के लिए पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को इस परीक्षा को पूरा करने के लिए 60 मिनट (1 घंटा) का समय मिलेगा। पेपर में तीन सेक्शन होंगे – अंग्रेजी भाषा, गणितीय अभियोग्यता (Quantitative Aptitude) और तार्किक क्षमता (Reasoning Ability)। हर सेक्शन के लिए 20-20 मिनट का समय निर्धारित होगा। साथ ही, नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी, जिसके तहत प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सटीकता के साथ उत्तर दें और समय प्रबंधन का खास ध्यान रखें।

सेक्शन वाइज विवरण:

सेक्शन प्रश्न अंक समय
अंग्रेजी भाषा 30 30 20 मिनट
गणितीय अभियोग्यता 35 35 20 मिनट
तार्किक क्षमता 35 35 20 मिनट

कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "IBPS PO Prelims Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
  4. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड PDF फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  5. एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed