IBPS Office Assistant Result 2023: आईबीपीएस ऑफिस असिस्टेंट का परिणाम हुआ जारी, फटाफट ऐसे करें चेक
IBPS Office Assistant Result 2023: क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में कार्यालय सहायक की भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। नीचे बताए तरीके से उम्मीदवार फटाफट अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विस्तार
IBPS Office Assistant Result 2023: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में कार्यालय सहायक की भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - ibps.in पर जाकर देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS RRB Office Assistant की प्रारंभिक परीक्षा 5 से 19 अगस्त तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित हुई थी। मुख्य परीक्षा सितंबर में आयोजित की जाएगी और परिणाम अक्तूबर में घोषित किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन आईबीपीएस आरआरबी प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। साक्षात्कार प्रक्रिया/मुख्य परीक्षा के पूरा होने पर, आरआरबी की व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुसार और आईबीपीएस को रिपोर्ट की गई रिक्तियों के आधार पर, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अस्थायी रूप से आरआरबी में आवंटित किया जाएगा।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट - ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर ऑफिस असिस्टेंट रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन विवरण भरकर सबमिट करें।
- रिजल्ट को अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख लें।
- कार्यालय सहायक पदों 2023 के लिए आवेदन करने के लिए सीधा लिंक।