{"_id":"6850e10875dd78fb0e0e5599","slug":"ibps-exam-2025-revised-schedule-released-po-exam-to-begin-from-august-17-check-full-dates-here-2025-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IBPS Exam 2025: आईबीपीएस परीक्षा के लिए संशोधित कार्यक्रम घोषित, 17 अगस्त से शुरू होगा पीओ एग्जाम; यहां देखें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
IBPS Exam 2025: आईबीपीएस परीक्षा के लिए संशोधित कार्यक्रम घोषित, 17 अगस्त से शुरू होगा पीओ एग्जाम; यहां देखें
Tue, 17 Jun 2025 08:59 AM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 17 Jun 2025 08:59 AM IST
सार
IBPS Exam 2025 Schedule: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने 2025-26 सत्र के लिए रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। इस नए कैलेंडर में आईबीपीएस पीओ, क्लर्क, एसओ और आरआरबी ऑफिसर एवं असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए सटीक परीक्षा तिथियों की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विस्तार
IBPS Exam 2025 Revised Schedule: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने 2025-26 सत्र के लिए रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। इस नए कैलेंडर में आईबीपीएस पीओ, क्लर्क, एसओ और आरआरबी ऑफिसर एवं असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए सटीक परीक्षा तिथियों की घोषणा की गई है।
इस कैलेंडर से लाखों उम्मीदवारों को अपनी पढ़ाई की दिशा तय करने और एक सुनियोजित रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। IBPS की परीक्षाएं इस साल 17 अगस्त 2025 से शुरू होकर 1 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को आवेदन के समय एक लाइव फोटोग्राफ भी खींचकर अपलोड करना होगा। आईबीपीएस प्रशासनिक कारणों, अदालती आदेश या सरकारी सलाह के कारण किसी भी समय चयन प्रक्रिया में बदलाव करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
विज्ञापन
इस कैलेंडर से लाखों उम्मीदवारों को अपनी पढ़ाई की दिशा तय करने और एक सुनियोजित रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। IBPS की परीक्षाएं इस साल 17 अगस्त 2025 से शुरू होकर 1 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
IBPS 2025-26 Revised Exam Dates: देखें संशोधित कार्यक्रम
| परीक्षा | प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) | मुख्य परीक्षा (Mains) |
|---|---|---|
| RRB ऑफिसर स्केल I | 22 और 23 नवंबर 2025 | 28 दिसंबर 2025 |
| RRB ऑफिस असिस्टेंट | 6, 7, 13 और 14 दिसंबर 2025 | 1 फरवरी 2026 |
| RRB ऑफिसर स्केल II और III | – | 28 दिसंबर 2025 |
| IBPS पीओ 2025 (प्रोबेशनरी ऑफिसर) | 17, 23 और 24 अगस्त 2025 | 12 अक्टूबर 2025 |
| IBPS एसओ 2025 (स्पेशल ऑफिसर) | 30 अगस्त 2025 | 9 नवंबर 2025 |
| आईबीपीएस क्लर्क (कस्टमर सर्विस) | 4, 5, 11 अक्टूबर 2025 | 29 नवंबर 2025 |
इन बातों का रखें ख्याल
सभी आईबीपीएस परीक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया केवल ऑनलाइन मोड में होगी। अभ्यर्थियों को अधिसूचना में उल्लिखित निर्देशों के अनुसार अपनी तस्वीर, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होंगी।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को आवेदन के समय एक लाइव फोटोग्राफ भी खींचकर अपलोड करना होगा। आईबीपीएस प्रशासनिक कारणों, अदालती आदेश या सरकारी सलाह के कारण किसी भी समय चयन प्रक्रिया में बदलाव करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।