फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS Clerk Main admit card 2023 released download at ibps.in

IBPS Clerk Mains Admit Card 2023: बैंक क्लर्क मुख्य भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 26 Sep 2023 01:35 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 26 Sep 2023 01:35 PM IST
सार

IBPS Clerk Main Admit Card: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने (सीआरपी क्लर्क-XIII) मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड  जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
IBPS Clerk Main admit card 2023 released download at ibps.in
एडमिट कार्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IBPS Clerk Main Admit Card: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने (सीआरपी क्लर्क-XIII) मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 26 सितंबर 2023 को जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

परीक्षा तिथि और समय

आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा 07 अक्तूबर, 2023 को 2 घंटे 40 मिनट की अवधि के लिए आयोजित होने वाली है। पेपर कुल 200 अंकों का होगा। प्रारंभिक परीक्षा 26, 27 अगस्त और 02 सितंबर, 2023 को आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्तियों का विवरण

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 4045 रिक्तियों को भरना है। जिसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री रखने वाले 20 से 28 वर्ष के उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।

विज्ञापन

IBPS Clerk Mains Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

  • होमपेज पर सीआरपी क्लर्क-XIII मुख्य एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

  • एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed