फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IAF AFCAT 02/2023 exam admit cards released Download online at afcat.cdac.in

IAF AFCAT 02/2023 Admit Card: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 10 Aug 2023 06:37 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 10 Aug 2023 06:37 PM IST
सार

IAF AFCAT 02/2023 Admit Card Out: भारतीय वायु सेना ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 02/2023) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना हॉल टिकट afact.cdac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
IAF AFCAT 02/2023 exam admit cards released Download online at afcat.cdac.in
IAF AFCAT 2023 - फोटो : Social Media

विस्तार

IAF AFCAT 02/2023 Admit Card Out: भारतीय वायु सेना ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 02/2023) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट afact.cdac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

एयरफोर्स की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवारों को उनकी पंजीकृत ईमेल आईडी पर भी प्रवेश पत्र प्राप्त होगा। यदि उम्मीदवार को अपने पंजीकृत ईमेल आईडी पर अपना प्रवेश पत्र नहीं मिलता है या वह वेबसाइट से उसे डाउनलोड नहीं कर पाता है, तो उसे सी-डैक, पुणे में एएफसीएटी क्वेरी सेल  (फोन नंबर: 020-25503105 या 020-25503106) से पूछताछ करनी होगी। इसके साथ ही  ई-मेल प्रश्नों को afcat cell@cdac.in पर भेजा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरफोर्स की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 276 रिक्तियों को भरना है। अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन परीक्षा 25, 26 और 27 अगस्त, 2023 को आयोजित होने वाली है।

विज्ञापन

IAF AFCAT 02/2023 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।

  • होमपेज पर AFCAT 02/2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

  • एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

AFCAT Admit Card 2023 एडमिट कार्ड में होंगी ये जानकारियां

  • उम्मीदवार का नाम

  • पिता का नाम

  • मां का नाम

  • जन्म की तारीख

  • लिंग

  • हॉल टिकट नंबर

  • ईमेल आईडी

  • पंजीकरण संख्या और अन्य विवरण

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed