HVF Recruitment: हेवी व्हीकल फैक्ट्री अवाडी में ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए शानदार मौका!
HVF Avadi Recruitment 2024: हेवी व्हीकल फैक्ट्री अवाडी की ओर से ट्रेड अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। कुल 253 पदों पर भर्ती की जाएगी। 10वीं या आईआईटी पास युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HVF Avadi Recruitment 2024: हेवी व्हीकल फैक्ट्री अवाडी की ओर से ट्रेड अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 22 जून तक का समय है। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है, लिहाजा उम्मीदवार अंतिम तिथि तक सायं 04:45 बजे तक निर्धारित पते पर अवश्य भेज दें। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार पात्रता एवं मापदंड की जांच अवश्य कर लें।
कितने पदों पर होनी है भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से कुल 253 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से नॉन आईटीआई के लिए के लिए कुल 92 पदों पर एवं आईटीआई अप्रेंटिसशिप के 161 पदों पर नियुक्तियां की जानी है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना का अवलोकन कर सकते हैं।
पात्रता एवं मापदंड
- नॉन आईटीआई पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- आईटीआई पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण किया हो।
- आवेदन के समय अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 24 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 22 जून 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
- उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट avnl.co.in पर करियर में जाकर भर्ती से संबंधित ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें।
- पूर्ण जानकारी के साथ भरकर एवं सभी आवश्यक दस्तावेज अटैच करके निर्धारित पते "मुख्य महाप्रबंधक, भारी वाहन कारखाना, अवाडी, चेन्नई - 600054, तमिलनाडु के पते पर भेज दें।