अब मुड़ने वाला नहीं, खिसकने वाला फोन लाएगा सैमसंग: 2027 में छह नए स्मार्टफोन्स की तैयारी, 'Z स्लाइड' होगा खास

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 28 Oct 2026 01:30 PM IST
सार

सैमसंग अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को लेकर 2027 में कुछ बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अगले साल 6 नए फोल्ड होने वाले डिवाइस बाजार में उतार सकती है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा गैलेक्सी जेड स्लाइड (Galaxy Z Slide) और गैलेक्सी Z ट्राई-फोल्ड 2 की हो रही है। आइए जानते हैं सैमसंग के इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स में क्या-क्या नया और खास देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
samsung to launch galaxy z slide expandable screen phone in 2027 leaks details
प्रतिकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    अगर आप फोल्डेबल स्मार्टफोन के दीवाने हैं, तो साल 2027 आपके लिए बेहद खास होने वाला है। टेक जगत की एक ताजा खबर इस ओर इशारा कर रही हैं कि दक्षिण कोरियाई दिग्गज कंपनी सैमसंग (Samsung) अपने फोल्डेबल लाइनअप में एक बड़ा और अनोखा बदलाव करने जा रही है। अमूमन हर साल सैमसंग दो फोल्डेबल डिवाइस, फोल्ड और फ्लिप कैटेगरी में लॉन्च करता है, लेकिन अगले साल आपको एक नई स्क्रीन डिजाइन वाले फोन के साथ 6 अलग-अलग मॉडल्स का विकल्प मिल सकता है।

    मशहूर टिपस्टर TheGalox की ओर से सामने आई जानकारी के मुताबिक, सैमसंग अगले साल फोल्डेबल फोन के कई डिजाइन पेश कर सकता है। अब तक कंपनी की Fold और Flip सीरीज पर ज्यादा ध्यान रहा है, लेकिन नई लीक से संकेत मिलता है कि कंपनी दूसरी तरह के डिजाइन पर भी काम कर रही है। इस नए लाइनअप में गैलेक्सी जेड फोल्ड 9 के तीन वर्जन, एक फ्लिप फोन, एक ट्राई-फोल्ड और एक बिल्कुल नया गैलेक्सी जेड स्लाइड (Galaxy Z Slide) शामिल हो सकता है।

    2027 के लिए क्या है सैमसंग का संभावित लाइनअप?

    एक्सपेक्टेड फोनडिजाइन की खासियत
    Galaxy Z Fold 9किताब की तरह खुलने वाला फोन
    Galaxy Z Fold 9 Proप्रीमियम फीचर्स वाला संभावित मॉडल
    Galaxy Z Fold 9 Ultraहाई-एंड फोल्डेबल फोन
    Galaxy Z Flip 9छोटा, बीच से मुड़ने वाला फोन
    Galaxy Z TriFold 2दो जगह से मुड़ने वाला फोन
    Galaxy Z Slideस्लाइड होकर बड़ी होने वाली स्क्रीन

    हालांकि, यह सैमसंग की आधिकारिक लॉन्च लिस्ट नहीं है। इसलिए इन सभी फोन के बाजार में आने की अभी गारंटी नहीं है।

    यह भी पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी एस27: लॉन्च से पहले बिकने लगे कवर और टेंपर्ड ग्लास, नए लुक को लेकर मिला बड़ा हिंट, कब आएगा फोन

    क्या है 'गैलेक्सी जेड स्लाइड' की खासियत?

    इस पूरी लिस्ट में जिस फोन ने सबका ध्यान खींचा है, वह गैलेक्सी स्लाइड है। अभी तक सैमसंग अपने फोन्स को हिंज के सहारे मोड़ने पर फोकस कर रहा था, लेकिन यह फोन एक अलग कॉन्सेप्ट पर काम करेगा। स्लाइडिंग फोन में हिंज नहीं होगा, बल्कि फोन की बॉडी के अंदर से स्क्रीन रोल होकर बाहर आएगी। यानी आप सामान्य कामों के लिए छोटी स्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इसे खींचकर बड़ा कर सकते हैं।

    याद दिला दें कि MWC 2026 में सैमसंग डिस्प्ले ने अपनी स्लाइडेबल तकनीक का डेमो दिया था, जिसमें 5.1 इंच की स्क्रीन खिसक कर 6.7 इंच की हो जाती है। यह डिवाइस उसी तकनीक का फाइनल प्रोडक्ट हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: सैमसंग वन यूआई 9 अपडेट: इन गैलेक्सी फोन-टैबलेट को मिलेगा नया सॉफ्टवेयर, क्या आपका डिवाइस है शामिल? देखें लिस्ट

    क्या यह लॉन्च कन्फर्म है?

    आपको यह समझना जरूरी है कि ये सिर्फ शुरुआती लीक्स हैं। सैमसंग की तरफ से अभी तक किसी भी फोन को लेकर कोई जानकारी कन्फर्म नहीं की गई है। हो सकता है कि इनमें से कुछ डिवाइस अभी सिर्फ एक्सपेरिमेंट के दौर में हों और कभी बाजार तक न पहुंच पाएं। लेकिन एक बात तो तय है कि फोल्डेबल मार्केट में अपना दबदबा कायम रखने के लिए कंपनी कुछ बहुत बड़ा प्लान कर रही है।

    और पढ़ें...