HTET OMR sheet 2021: एचटीईटी 2021 परीक्षा की ओएमआर शीट इस तारीख पर जारी होगी, यहां देखें डिटेल
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) ने एचटीईटी 2021 परीक्षा 18 और 19 दिसंबर, 2021 को आयोजित की थी। इसकी ओएमआर शीट कल 5 जनवरी, 2021 को जारी होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) हरियाणा कल 5 जनवरी, 2022 को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) 2021 परीक्षा की ओएमआर शीट जारी करेगा। उम्मीदवार एचटीईटी ओएमआर शीट को दोपहर दो बजे से डाउनलोड कर सकते हैं। ओएमआर शीट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को ऑनलाइन 100 रुपये का शुल्क देना होगा। उम्मीदवारों को ओएमआर शीट डाउनलोड की सुविधा कल से लेकर अगले 60 दिनों तक ऑनलाइन उपलब्ध होगी। बीएसईएच ने 18 और 19 दिसंबर, 2021 को एचटीईटी परीक्षा आयोजित की थी। यह परीक्षा सभी कोरोना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित की गई थी। परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी पहले ही जारी की जा चुकी है। बीएसईएच द्वारा जल्द ही इस परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने से पहले विषयों के विशेषज्ञ उम्मीदवारों से प्राप्त सभी आपत्तियों का विश्लेषण करेंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर एचटीईटी 2021 परीक्षा की ओएमआर शीट को डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा का मूल्यांकन करने में मदद मिलेगी
हरियाणा टीईटी के लिए इस ओएमआर शीट के जरिए उम्मीदवार इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के मूल्यांकन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को पता चल सकेगा कि उनके कितने प्रश्नों के जवाब सही हैं, साथ ही उनके कितने अंक आ सकते हैं। उम्मीदवारों इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें सिर्फ ओएमआर शीट में चिह्नित प्रश्नों की उत्तर कुंजी में चिह्नित प्रश्नों की तुलना करनी होगी और फिर प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक जोड़ना होगा। यदि प्राप्त अंक न्यूनतम योग्यता अंकों से ज्यादा हैं तो इससे उम्मीदवारों को पता चलता है कि उम्मीदवार परीक्षा में सफल है।
HTET OMR sheet 2021 को ऐसे करें डाउनलोड
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- अब एचटीईटी ओएमआर शीट 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉग इन पेज खुलेगा।
- लॉग इन पेज में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब एचटीईटी ओएमआर शीट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- अब अपनी ओएमआर शीट को डाउनलोड करें।
- इसका प्रिंट आउट निकाल लें।