HSSC TGT Recruitment: हरियाणा एसएससी ने जारी की 7000+ टीजीटी शिक्षक के पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
HSSC की ओर से जारी की गई TGT Group-C भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 7471 निर्धारित की गई है। यह भर्ती हरियाणा सरकार के प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जारी की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HSSC TGT Recruitment: शिक्षक के रूप में करियर बनाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग/HSSC ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर/TGT के 7000+ पदों पर भर्ती जारी की है और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हो चुकी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण...
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी की गई TGT के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 05 अक्तूबर, 2022 से शुरू हो चुकी है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 26 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की है। उम्मीदवार किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आखिरी समय से पहले ही अपना आवेदन कर लें।
इतने पदों पर होनी है भर्ती
HSSC की ओर से जारी की गई TGT Group-C भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 7471 निर्धारित की गई है। यह भर्ती हरियाणा सरकार के प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जारी की गई है। भर्ती के माध्यम से चययनित उम्मीदवारों को पे स्केल 9300‐34800 और इसके साथ ही 4600 रुपये ग्रेड पे के हिसाब से वेतन दिया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ता के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में संबंधित विषय में हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा या STET की योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 50 फीसदी अंकों के साथ में स्नातक की डिग्री होनी जरूरी है। भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 जून, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आप आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।