फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HSSC Recruitment 2023 for 13536 Group D Posts, Sarkari Naukri Apply at hssc.gov.in

HSSC Recruitment 2023: हरियाणा में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और पात्रता

Sat, 17 Jun 2023 05:57 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: उत्कर्ष उपाध्याय Updated Sat, 17 Jun 2023 05:57 PM IST
सार

HSSC Recruitment 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) में ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन
HSSC Recruitment 2023 for 13536 Group D Posts, Sarkari Naukri Apply at hssc.gov.in
HSSC Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

HSSC Recruitment 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) में ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसकी आवेदन प्रक्रिया हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है।  उम्मीदवार ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के पद पर भर्ती के लिए 26 जून, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

HSSC Recruitment 2023: कुल पद और चयन प्रक्रिया

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 13 हजार 536 ग्रुप डी के विभिन्न पदों को भरना है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया hssc.gov.in पर जाकर पर पूरी की जा सकती है। यह भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) के जरिए ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर होगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

HSSC Recruitment 2023: आयु-सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा की बात करें तो वो 18 वर्ष से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। जिसमें आरक्षित वर्गों को सरकारी मानकों अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। इसके आधार पर ही चयन प्रक्रिया मान्य होगी।

विज्ञापन

HSSC Recruitment 2023: पात्रता एवं वेतन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से हिंदी या संस्कृत एक विषय में दसवीं तक पढ़ाई पूरी की होनी चाहिए। चयन होने पर उम्मीदवार को 16 हजार 900 रुपये से 53 हजार 500 रुपये तक वेतन मिलेगा।

HSSC Recruitment 2023: आवेदन प्रक्रिया

ये आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आधारित है। इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन प्रक्रिया निम्न रूप से पूरी की जा सकती है :-

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले OTR लिंक onetimeregn.haryana.gov.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यहां यूजर लॉग इन पर जाएं।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद वांछित पद के लिए आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र भरें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    दस्तावेज़ अपलोड करें, फॉर्म की समीक्षा करें और आवेदन जमा करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed