फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   HSSC Group C Phase 2 Mains 2023 admit cardout at hssc.gov.in, Exam on Jan 28; Direct link to download

HSSC Group C Admit Card: एचएसएससी ग्रुप सी मेन्स का एडमिट कार्ड जारी, 28 से है परीक्षा; यहां से करें डाउनलोड

Wed, 24 Jan 2024 12:59 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 24 Jan 2024 12:59 PM IST
सार

HSSC Group C Admit Card: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप सी फेज 2 मुख्य परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। संबंधित योग्य उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
HSSC Group C Phase 2 Mains 2023 admit cardout at hssc.gov.in, Exam on Jan 28; Direct link to download
HSSC Group C (Phase 2) Mains 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

HSSC Group C (Phase 2) Mains 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने विज्ञापन संख्या 3/2023 के तहत ग्रुप नंबर 20, 44 और 50 के लिए आगामी ग्रुप सी फेज 2 मुख्य परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं ।

विज्ञापन

28 जनवरी को होगी परीक्षा

एचएसएससी ग्रुप सी मुख्य परीक्षा 2023 (चरण 2) 28 जनवरी को ओएमआर मोड में आयोजित होने वाली है। एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती अभियान का लक्ष्य विभिन्न विभागों/बोर्डों/निगमों/आयोग आदि में 31,902 पदों को भरना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में होनी थी परीक्षा

हरियाणा सीईटी 2022 परीक्षा पिछले साल नवंबर में आयोजित की गई थी। 10 लाख से अधिक उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए और कुल 3,57,562 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। ग्रुप सी मुख्य परीक्षा 1 और 2 जुलाई को आयोजित होने वाली थी, लेकिन प्रशासनिक आधार पर स्थगित कर दी गई थी।

एचएसएससी ग्रुप-सी फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की अंतिम सूची आयोग ने 27 जुलाई को जारी की थी। पीएमटी 2 से 20 अगस्त तक आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

ग्रुप सी परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एचएसएससी ग्रुप सी चरण 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड देखने/डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed