फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HSSC Constable Recruitment 2024 registration starts from today at hssc.gov.in; Vacancy detail direct link here

HSSC Constable Recruitment: हरियाणा में कांस्टेबल के 5666 पदों के लिए आज से करें पंजीकरण, जानें रिक्ति विवरण

Tue, 10 Sep 2024 02:18 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 10 Sep 2024 02:18 PM IST
सार

HSSC Constable 2024 Registration: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनसार, कांस्टेबल के 5600 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताई वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
 

विज्ञापन
HSSC Constable Recruitment 2024 registration starts from today at hssc.gov.in; Vacancy detail direct link here
हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के 5600 से अधिक पदों पर भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

HSSC Constable Recruitment 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा अधिसूचित कांस्टेबल की 5600 से अधिक रिक्तियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू होगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार,  आयोग आधिकारिक वेबसाइट (HSSC Constable Official website - hssc.gov.in.) पर आज से इस भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू करेगा।

विज्ञापन

HSSC Constable Last Date: 24 सितंबर है आवेदन करने की अंतिम तिथि

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार 24 सितंबर, 2024 रात 11.59 बजे तक इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसके लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Haryana Constable Vacancy: रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कांस्टेबल के कुल 5,666 पदों को भरा जाएगा। इसमें 4000 पद पुरुष जीडी कांस्टेबल के लिए और 600 महिला जीडी कांस्टेबल के लिए हैं। इंडिया रिजर्व बटालिन के लिए 1000 पद हैं, जोकि केवल पुरुषों के लिए हैं। इसके अलावा, 66 पद घुड़सवार सशस्त्र पुलिस में पुरुष कांस्टेबल के लिए हैं। विस्तृत रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:

पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 4000 पद।
(गैर-ईएसएम ईएसपी)

  • जनरल = 1440
  • एससी = 720
  • बीसीए = 560
  • बीसीबी = 320
  • ईडब्ल्यूएस = 400
  • ईएसएम-जनरल = 280
  • ईएसएम-एससी = 80
  • ईएसएम-बीसीए = 80
  • ईएसएम-बीसीबी = 120


महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 600 पद।
(गैर-ईएसएम ईएसपी)

  • जनरल = 258
  • एससी = 108
  • बीसीए = 84
  • बीसीबी = 48
  • ईडब्ल्यूएस = 18
  • ईएसएम-जनरल = 42
  • ईएसएम-एससी = 12
  • ईएसएम-बीसीए = 12
  • ईएसएम-बीसीबी = 18


पुरुष कांस्टेबल (इंडिया रिजर्व बटालियन) के 1000 पद।
(गैर-ईएसएम ईएसपी)

  • जनरल = 360
  • एससी = 180
  • बीसीए = 140
  • बीसीबी 80
  • ईडब्ल्यूएस = 100
  • ईएसएम-जनरल = 70
  • ईएसएम-एससी = 20
  • ईएसएम-बीसीए = 20
  • ईएसएम-बीसीबी = 30


पुरुष कांस्टेबल (घुड़सवार सशस्त्र पुलिस) के 66 पद।
गैर-ईएसएम ईएसपी

  • जनरल = 24
  • एससी = 11
  • बीसीए = 8
  • बीसीबी = 5
  • ईडब्ल्यूएस = 7
  • ईएसएम-जनरल = 5
  • ईएसएम-एससी = 2
  • ईएसएम-बीसीए = 2
  • ईएसएम-बीसीबी = 2
विज्ञापन

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 1 सितंबर 2024 को 18 वर्ष से कम तथा 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हरियाणा के मूल निवासी आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। ईडब्ल्यूएस/एससी/पिछड़ा वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष छूट रहेगी।

चयन प्रक्रिया सीईटी के आधार पर उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद, अभ्यर्थियों को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (नॉलेज टेस्ट) के लिए बुलाया जाएगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट भी पास करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed