HP TET 2019 : शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश ने शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। परीक्षार्थी बोर्ड द्वारा जारी प्रॉस्पेक्ट्स नीचे दिए गए लिंक से प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां :
- आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 19 सितंबर, 2019
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 09 अक्टूबर, 2019 (11:59 बजे)
- आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि : 10 अक्टूबर, 2019 से 15 अक्टूबर, 2019 (11:59 बजे)
- आवेदन पत्र में सुधार करने की तिथि : 16 अक्टूबर, 2019 से 17 अक्टूबर, 2019 (11:59 बजे) तक
- लेट आवेदन शुल्क जमा करने पर 300 रुपये का भुगतान करना होगा।
परीक्षा का समय और तिथि :
परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4: 30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का आयोजन 9 नवंबर, 2019 से 17 नंवबर, 2019 के बीच होने की संभावना है। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन को पढ़ें।
आवेदन शुल्क :
सामान्य उम्मीदवारों को 800 रुपये का शुल्क देना होगा।
ओबीसी / एसटी / एससी / पीएचएच वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा।
ये भी पढ़ें : CTET 2019: केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, बढ़ गई आवेदन की तारीख
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X