फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HPSC Senior Medical Officer Recruitment 2022 Apply for 10 vacancies, details here

HPSC Recruitment: हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग में निकली भर्ती, वेतन 78 हजार रुपये महीने से अधिक

Fri, 18 Nov 2022 04:48 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 18 Nov 2022 04:48 PM IST
सार

HPSC Senior Medical Officer Recruitment 2022: हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग में भर्ती निकली है। राज्य सरकार की ओर से संचालित अस्पतालों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
HPSC Senior Medical Officer Recruitment 2022 Apply for 10 vacancies, details here
HPSC Senior Medical Officer Recruitment 2022 (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

HPSC Senior Medical Officer Recruitment 2022: हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग में भर्ती निकली है। राज्य सरकार की ओर से संचालित अस्पतालों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने विज्ञापन संख्या 30/2022 के तहत वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार 17 नवंबर से 07 दिसंबर, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।  एचपीएससी ने ईएसआई स्वास्थ्य देखभाल विभाग, हरियाणा में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के लिए 10 रिक्तियों की अधिसूचना जारी की है। इस पद के लिए वेतनमान FPL-12 के तहत यानी कम से कम 78,800 रुपये प्रति माह होगी।

विज्ञापन

HPSC Recruitment: योग्यता एवं पात्रता मापदंड

आयु सीमा : हरियाणा लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए आवेदक उम्मीदवारों की उम्र सात दिसंबर, 2022 तक 32-45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
 

HPSC Recruitment: आवश्यक अनुभव यहां देखें


 

शैक्षणिक योग्यता : वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पद पर भर्ती में आवेदन के लिए आवेदक उम्मीदवार को स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा उपाधि यानी एमडी या एमएसएमसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त डिग्री या पीजी डिप्लोमा; और भारतीय चिकित्सा परिषद या भारत में किसी अन्य राज्य चिकित्सा परिषद के साथ मेडिकल प्रैक्टिशनर के रूप में पंजीकृत होना चाहिए। साथ ही मैट्रिक या इसके समकक्ष तक हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा हुआ होना चाहिए।
 

विज्ञापन

HPSC Recruitment: आवेदन शुल्क एवं चयन प्रक्रिया

सामान्य श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए, आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। सभी महिला / एससी / बीसी-ए / बीसी-बी / ईएसएम / ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए शुल्क 250 रुपये है। वहीं, हरियाणा लोक सेवा आयोग आवेदक उम्मीदवारों की शॉर्ट लिस्टिंग के लिए एक प्रारंभिक भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। योग्य उम्मीदवार सात दिसंबर, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed