फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPPSC Exam Dates 2021 Himachal Pradesh Public Service Commission released the schedule of examinations for november and december, know the exam date here

HPPSC Exam Dates 2021: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया नवंबर और दिसंबर महीने की परीक्षाओं का शेड्यूल

Mon, 08 Nov 2021 11:18 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 08 Nov 2021 11:18 AM IST
सार

HPPSC Exam Dates 2021: एचपीपीएससी ने इस शेड्यूल में  एचपीएएस मेन, एचपीएएस एई, एचपीएएस आरएफओ और क अन्य पदों पर परीक्षा के लिए तारीखें जारी की है। आयोग द्वारा जो शेड्यूल जारी किया है वह अस्थाई है। इसे नवंबर 2021 और दिसंबर 2021 के महीने में होने वाली परीक्षाओं के लिए जारी किया गया है। 

विज्ञापन
HPPSC Exam Dates 2021 Himachal Pradesh Public Service Commission released the schedule of examinations for november and december, know the exam date here
HPPSC Exam Dates 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने 2021 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के शेड्यूल को जारी कर दिया है। आयोग ने आधिरकारिक वेबसाइट पर इसके लिए शेड्यूल को भी जारी किया है। इन शेड्यूल में असिस्टेंट इंजीनियर और आरएफओ की मेंस परीक्षा और असिस्टेंट फाइनेंस ऑफिसर समेत कई अन्य पदों पर परीक्षाओं के बारे में बताया गया है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन परीक्षाओं के लिए तैयारी में लगे हैं वह हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर आधिकारिक नोटोफिकेशन को देख सकते हैं। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) उम्मीदवारों की सुविधा के लिए अब एडवांस कार्यक्रम को जारी रखने की कोशिश में है। इससे उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए तैयारी करने का समय मिलेगा। एचपीपीएससी ने इस शेड्यूल में  एचपीएएस मेन, एचपीएएस एई, एचपीएएस आरएफओ और क अन्य पदों पर परीक्षा के लिए तारीखें जारी की है। आयोग द्वारा जो शेड्यूल जारी किया है वह अस्थाई है। इसे नवंबर 2021 और दिसंबर 2021 के महीने में होने वाली परीक्षाओं के लिए जारी किया गया है। 
विज्ञापन


एग्जाम शेड्यूल में दी गई नवंबर की परीक्षा और तारीखें

1. सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर सीबीटी परीक्षा की तारीख: 17 नवंबर 2021
2. एसएएस (एसएडी) सब्जेक्टिव परीक्षा की तारीख: 22 नवंबर 2021 से लेकर 27 नवंबर 2021 तक
3. सहायक अधिकारी (वित्त) ऑफलाइन परीक्षा की तारीख: 28 नवंबर, 2021

एग्जाम शेड्यूल में दी गई दिसंबर की परीक्षा और तारीखें

4. असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) एचपीपीसीएल ऑफलाइन परीक्षा की तारीख- 5 दिसंबर 2021
5. आरएफओ (मुख्य) लिखित परीक्षा सब्जेक्टिव परीक्षा की तारीख- 7 दिसंबर 2021 से लेकर 10 दिसंबर 2021 तक
6. सहायक अधिकारी एग्जिक्यूटिव ट्रेनी (लॉ) सीबीटी परीक्षा की तारीख - 11 दिसंबर 2021
7. एई (इलेक्ट्रिकल) एचपीपीसीएल सीबीटी परीक्षा की तारीख- दिसंबर 12 2021
8. एई (इलेक्ट्रिकल) एचपीपीटीसीएल सीबीटी परीक्षा की तारीख- 13 दिसंबर 2021
9. एई (सिविल)-एचपीपीटीसीएल सीबीटी परीक्षा की तारीख- 14 दिसंबर 2021
10. एचपीएएस (मुख्य) लिखित परीक्षा-2020 परीक्षा की तारीख- 15 से 18 दिसंबर 2021 और 20 दिसंबर 2021 तक

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) का परीक्षा 2021 का शेड्यूल कैसे डाउनलोड करें? 

1. उम्मीदवार सबसे पहले हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. होमपेज पर, ‘व्हाट्स न्यू’ सेक्शन में  “प्रेस नोट- नवंबर और दिसंबर के महीनों के लिए परीक्षाओं और स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी और गैर-सीबीटी दोनों) के टेंटेटिव शेड्यूल” के लिंक पर क्लिक करें। 
3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे। 
4. परीक्षा के शेड्यूल को डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed