फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPPSC: Assistant District Attorney Exam in Himachal Postponed Due to Bad Weather; Check New Date

HPPSC: खराब मौसम के कारण हिमाचल में सहायक जिला अटॉर्नी की परीक्षा स्थगित, कल होना था एग्जाम; देखें नोटिस

Fri, 12 Sep 2025 10:03 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 12 Sep 2025 10:03 AM IST
सार

HPPSC Assistant District Attorney: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोगने सूचित किया है कि सहायक जिला अटॉर्नी की परीक्षा खराब मौसम के कारण स्थगित कर दी है। यह परीक्षा कल यानी, 13 सितंबर को होने वाली थी।

विज्ञापन
HPPSC: Assistant District Attorney Exam in Himachal Postponed Due to Bad Weather; Check New Date
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

HPPSC: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने सूचित किया है कि सहायक जिला अटॉर्नी (प्रशिक्षु आधार पर) के पदों पर भर्ती हेतु 13 सितम्बर 2025 को प्रस्तावित स्क्रीनिंग परीक्षा और विषय योग्यता परीक्षा खराब मौसम के कारण स्थगित कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस देख सकते हैं।

विज्ञापन


आयोग ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि उक्त परीक्षा अब संभावित रूप से 28 सितम्बर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

23 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 मार्च 2025 से शुरू हुई थी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई थी। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य के न्यायिक विभागों में कानूनी पदों को भरने के लिए सहायक जिला अटॉर्नी (प्रशिक्षु आधार पर) भर्ती आयोजित की जाती है। आयोग इस भर्ती के तहत कुल 23 रिक्तियों भरेगा।

देखें परीक्षा पैटर्न

पेपर-I एक घंटे का टेस्ट होगा, जिसे कंप्यूटर पर (सीबीटी) या ऑफलाइन तरीके से दिया जाएगा। इसमें कुल 100 अंक होंगे और सवाल बहुविकल्पीय (एमसीक्यू) होंगे। गलत उत्तरों पर नकारात्मक अंक कटेंगे। इस पेपर में विषय और अंक इस प्रकार हैं: हिमाचल प्रदेश का सामान्य ज्ञान - 30 अंक, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मामले - 30 अंक, हिंदी भाषा - 20 अंक, और अंग्रेजी भाषा - 20 अंक।

पेपर-II तीन घंटे की विषय योग्यता परीक्षा होगी, जिसमें कुल 120 अंक होंगे। यह परीक्षा उसी दिन सुबह और शाम अलग-अलग सत्र में आयोजित की जा सकती है, यह उम्मीदवारों की संख्या और कंप्यूटर टर्मिनलों पर निर्भर करेगा। पेपर-II का मूल्यांकन केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए होगा जिन्होंने पेपर-I में अंक प्राप्त किए हैं। जिनका पेपर-I में अंक शून्य या नकारात्मक होंगे, उन्हें पेपर-II में शामिल नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed