HPPSC ADO Recruitment 2021: एचपीपीएससी एडीओ भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी मौका, यहां जानिए योग्यता मानदंड
Sarkari Naukri HPPSC ADO Recruitment 2021: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) की ओर से एडीओ यानी कृषि विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती आवेदन की आज आखिरी तिथि है।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) की ओर से एडीओ यानी कृषि विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती की जा रही है। मंगलवार, 21 दिसंबर, 2021 को इस भर्ती आवेदन के लिए आखिरी मौका है। यहां विभाग में रिक्त पदों की संख्या 52 हैं यानी इतने ही पदों पर भर्ती होनी हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट सरकारी नियमानुसार दी जाएगी।
एचपीपीएससी की एडीओ भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) की ओर से की जा रही कृषि विकास अधिकारी यानी एडीओ भर्ती के लिए आवेदन शुल्क विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग निर्धारित किया गया है। वहीं, पात्रता में उम्मीदवार ने केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से कृषि से बीएससी चार वर्षीय प्रोग्राम के तहत या एमएससी पास की हो।
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग एडीओ भर्ती के लिए यहां करें आवेदन
एचपीपीएससी की ओर से की जा रही कृषि विकास अधिकारी की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 दिसंबर, 2021 है। कृषि विकास अधिकारी यानी एडीओ के पदों पर सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in/hppsc पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
HPPSC ADO Recruitment 2021 ऑनलाइन आवेदन करने के चरण
एचपीपीएससी एडीओ भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:-
- आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं या ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन करें, फिर ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण पर क्लिक करें।
- न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। उम्मीदवारों को पंजीकरण फॉर्म भरने से पहले सभी नियमों और शर्तों को पढ़ना चाहिए।
- अपना ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर दर्ज करें, ड्रॉप-डाउन मेनू से सुरक्षा प्रश्न का चयन करें और उत्तर टाइप करें।
- अपना पासवर्ड सेट करें और इसकी पुष्टि करें फिर सुरक्षा कैप्चा दर्ज करें।
- मैं नियम और शर्तों से सहमत हूं वाले चेकबॉक्स पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्टर के बटन पर क्लिक करें।
- उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक यूजर आईडी प्राप्त होगी।