फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HP High Court Recruitment 2022 Notification Out for 444 Posts Know How to Apply Online at hphcrecruitment.in

HP High Court Recruitment: हिमाचल हाई कोर्ट में 444 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, जल्दी करें

Mon, 10 Oct 2022 03:31 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 10 Oct 2022 03:31 PM IST
सार

HP High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया बीते सितंबर माह से ही जारी है। आवेदन की आखिरी तारीख 14 अक्तूबर, 2022 अब बेहद नजदीक है।

विज्ञापन
HP High Court Recruitment 2022 Notification Out for 444 Posts Know How to Apply Online at hphcrecruitment.in
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

HP High Court Recruitment: अगर आप सरकाीर नौकरी की तैयारा कर रहे हैं और एक बेहतर अवसर की तलाश में हैं तो आपके लिए वह मौका सामने आ गया है। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट/HP High Court ने सैकड़ों रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है और इसके लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hphcrecruitment.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण और आवेदन की पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया बीते सितंबर माह से ही जारी है। आवेदन की आखिरी तारीख 14 अक्तूबर, 2022 अब बेहद नजदीक है। जो भी उम्मीदवार अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं, वे इस मौके को हाथ से न जाने दें और जल्द से जल्द जाकर अपना आवेदन पूरा कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों पर होगी भर्ती
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 444 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को प्रोटोकॉल अधिकारी, क्लर्क, जूनियर कार्यालय सहायक (आईटी), प्रोसेस सर्वर, चपरासी / चौकीदार/सफाई कर्मचारी, माली, स्टेनो और चालक के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
भर्ती के लिए उम्मीदवारों से पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा मांगी गई है। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 340 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 190 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। 

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hphcrecruitment.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • अब अपना पंजीयन करें और लॉगिन कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • उम्मीदवार संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
  • अब जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म, भुगतान रसीद आदि को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed