UPTET 2021: इस बार UPTET में बढ़ गई है आवेदकों की संख्या, जानें पिछली परीक्षाओं में कितने अभ्यर्थी हुए थे सफल और इस बार सफल होने के लिए करना होगा कितना स्कोर
उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा की नई तारीखों का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये परीक्षा 28 नवंबर को होने वाली थी लेकिन पेपर लीक होने की वजह से इसे रद्द कर दिया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा 28 नवंबर को आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के रद्द होने से अभ्यर्थी काफी निराश हैं और वे जल्द से जल्द इसके पुनः आयोजन की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि 28 नवंबर को होने वाला UPTET पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दिया गया था। UPBEB ने इस परीक्षा को फिर से एक महीने के भीतर आयोजित करने की बात कही है लेकिन इसके लिए अभी तक आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। UPTET 2021 के लिए अभ्यर्थियों से सात अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे। अगर आपने भी UPTET या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UPTET Mock Test: Attempt Now की सहायता ले सकते हैं।
काफी बढ़ गई है आवेदकों की संख्या :
UPTET 2021 में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या पिछले UPTET की तुलना में काफी बढ़ गई है। दरअसल इस बार UPTET में शामिल होने के लिए तकरीबन 21.62 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है जिसमें प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 13.52 लाख और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 8.93 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कई अभ्यर्थियों ने दोनों परीक्षाओं में शामिल होने के लिए भी रजिस्ट्रेशन कराया है।
पिछली परीक्षाओं में कितने अभ्यर्थी हुए थे सफल :
UPTET का आयोजन इससे पहले 2019 में किया गया था और उस समय इस परीक्षा में तकरीबन 16 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। UPTET 2019 में 16 लाख अभ्यर्थियों में 3.54 लाख अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी। जबकि 2018 में आयोजित की गई UPTET में 11लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था और इसमें से 3.86 लाख अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी।
इस बार कितना स्कोर करके हो सकेंगे सफल :
UPTET के दोनों पेपर्स में सफल होने के लिए जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कटऑफ स्कोर के रूप में 60 प्रतिशत यानी 90 अंक लाने होंगे। इसके अलावा OBC तथा अन्य आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को यह परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत यानी 82.5 अंक प्राप्त करने होंगे।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स,करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त CTET और UPTET जैसी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं समेत यूपी लेखपाल, SSC GD, रेलवे ग्रुप D तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है।