फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Constable Exam 2021: Answer key of constable exam has been released, know when the final result can be released and what can be the cut off score-safalta

Haryana Constable Exam 2021: कॉन्स्टेबल परीक्षा की आंसर-की हो गई है जारी, जानें कब तक जारी हो सकता है फाइनल रिजल्ट और क्या रह सकता है कट ऑफ स्कोर

Sat, 13 Nov 2021 09:39 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 13 Nov 2021 09:39 AM IST
सार

हरियाणा पुलिस में पुरुष कॉन्स्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा की।आंसर-की जारी कर दी गई है। यह परीक्षा 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
Haryana Constable Exam 2021: Answer key of constable exam has been released, know when the final result can be released and what can be the cut off score-safalta
haryana police - फोटो : safalta.com

विस्तार

हरियाणा पुलिस में पुरुष कॉन्स्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 9 नवंबर को इस परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। गौरतलब है कि हरियाणा पुलिस में पुलिस कॉन्स्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच आयोजित की गई थी। यह परीक्षा पहले 7 और 8 अगस्त को होनी थी, लेकिन 7 अगस्त को हुई परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के बाद इसे रद्द करके पुनः आयोजित करने का ऐलान किया गया था। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

इस तारीख तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति :

अगर किसी परीक्षार्थी को आंसर-की में दिए गए किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो वह 10 नवंबर से 12 नवंबर के बीच उसे चुनौती दे सकता है। अभ्यर्थी HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इससे संबंधित नोटिस देख सकते हैं और फिर सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। यह उम्मीद जताई जा रही है कि आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही इस लिखित परीक्षा का फाइनल रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

कितना रह सकता है कट ऑफ :

इस भर्ती के लिए आयोजित हुई लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को PET तथा PST में हिस्सा लेना होगा। लिखित परीक्षा में शामिल होने वाली अभ्यर्थियों की संख्या, खाली पदों की संख्या तथा प्रश्नों के स्तर के आधार पर यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार की परीक्षा में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 53 से 56 मार्क्स के बीच, EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों का  कट ऑफ  52 से 55 मार्क्स के बीच, SC श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 46 से 48 मार्क्स के बीच, BC (A) श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 50 से 53 मार्क्स के बीच और BC (B) श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 51 से 54 मार्क्स के बीच रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप UP SI, SSC GD, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही सफलता ऐप के जरिए आप फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed