Hal Recruitment 2022: एचएएल में निकलीं 150 ट्रेनी अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां, जानें ऑनलाइन आवेदन का तरीका
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में तकनीशियन अपरेंटिस ट्रेनी और ग्रेजुएट अपरेंटिस ट्रेनी के कुल 150 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवारों के पास 19 जनवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन का समय है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर जानकारी प्राप्त करें।
विस्तार
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में तकनीशियन अपरेंटिस ट्रेनी और ग्रेजुएट अपरेंटिस ट्रेनी के पद पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवारों के लिए कुल 150 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 7 जनवरी, 2022 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी, 2022 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार जल्द से जल्द सभी जानकारियों को पढ़कर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों को 9 हजार रुपये प्रति महीना स्टाइपेंड मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक व कॉम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस, एरोनॉटिकल में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Hal Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 7 जनवरी, 2022
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 19 जनवरी, 2022
Hal Recruitment 2022 के लिए भर्ती विवरण
तकनीशियन अपरेंटिस ट्रेनी - 80 पद
ग्रेजुएट अपरेंटिस ट्रेनी - 70 पद
Hal Recruitment 2022 के लिए ये है पात्रता मानदंड व शैक्षणिक योग्यता
तकनीशियन अपरेंटिस ट्रेनी - इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
ग्रेजुएट अपरेंटिस ट्रेनी - इंजीनियरिंग में बी.टेक/बी.ई की डिग्री होनी चाहिए।
Hal Recruitment 2022 के लिए इतना मिलेगा वेतन
चयनित उम्मीदवारों को 9,000 रुपये प्रति महीना (स्टाइपेंड) मिलेगा।
Hal Recruitment 2022 के लिए ये है चयन मानदंड
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। भर्ती से जुड़े विवरण को अच्छी तरह से पढ़ें और उसके बाद आवेदन करें।
Hal Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार सबसे आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर जाएं।
- उम्मीदवार तकनीशियन अपरेंटिस और ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों पर भर्ती के विवरण को अच्छी तरह से पढ़ें।
- अब राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (एनएटीएस) की आधिकारिक वेबसाइट mhrdnats.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।
- अपने आवेदन पत्र को भरते हुए सभी जानकारियां दर्ज करें।
- उम्मीदवार सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
- अब अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।