फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   GPSSB Recruitment 2022 for the post Female Health Worker know how to apply sarkari naukri

GPSSB Recruitment 2022: इस राज्य में महिला स्वास्थ्यकर्मी के हजारों पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे कर सकेंगे आवेदन

Sun, 24 Apr 2022 12:58 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 24 Apr 2022 12:58 PM IST
सार

GPSSB Recruitment 2022: महिला स्वास्थ्यकर्मी के पदों पर जारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के बेसिक ट्रेनिंग कोर्स (एनएमसी और कंप्यूटर ज्ञान) होना चाहिए।

विज्ञापन
GPSSB Recruitment 2022 for the post Female Health Worker know how to apply sarkari naukri
GPSSB Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

GPSSB Recruitment 2022: स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (GPSSB) ने महिला स्वास्थ्यकर्मी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाकर कर सकेंगे।

विज्ञापन

GPSSB Recruitment 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन
गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड की ओर से महिला स्वास्थ्यकर्मी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 26 अप्रैल, 2022 से शुरू की जाएगी। बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख 10 मई, 2022 को निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। इस भर्ती के माध्यम से कुल 3,137 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

GPSSB Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
महिला स्वास्थ्यकर्मी के पदों पर जारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के बेसिक ट्रेनिंग कोर्स (एनएमसी और कंप्यूटर ज्ञान) होना चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 41 वर्ष होनी चाहिए। अन्य योग्यताओं की जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

GPSSB Recruitment 2022: कैसे कर सकते हैं आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  gpssb.gujarat.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे महिला स्वास्थ्यकर्मी भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के पंजीयन करें और लॉगिन करें।
  • अब जरूरी जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed