फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   GPSC Range Forest Officer exam result Sarkari Result Sarkari Naukri GPSC RFO Interview Dates

GPSC RFO Result: गुजरात लोक सेवा आयोग ने आरएफओ भर्ती परिणाम जारी, इस तारीख से होंगे इंटरव्यू

Sun, 19 Dec 2021 03:25 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 19 Dec 2021 03:25 PM IST
सार

GPSC Range Forest Officer Exam Sarkari Naukri GPSC RFO Interview Dates: गुजरात लोक सेवा आयोग (जीपीएससी) ने रेंज वन अधिकारी पद के लिए  उम्मीदवारों का चयन 10, 11 और 15 सितंबर को आयोजित मुख्य परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर साक्षात्कार के लिए किया गया है।

विज्ञापन
GPSC Range Forest Officer exam result Sarkari Result Sarkari Naukri GPSC RFO Interview Dates
GPSC RFO Result Declared - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

GPSC RFO Result Declared: गुजरात लोक सेवा आयोग (जीपीएससी) ने रेंज वन अधिकारी पद के लिए भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया है। जीपीएससी की ओर से वन सेवा भर्ती परीक्षा 10, 11 और 15 सितंबर को आयोजित की गई थी। साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। 

विज्ञापन

GPSC RFO Interview Dates 51 पदों के लिए 28 दिसंबर से शुरू होंगे साक्षात्कार

जीपीएससी की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि रेंज वन अधिकारी पद के लिए लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। रेंज वन अधिकारी पद पर चयन के लिए साक्षात्कार 28 दिसंबर, 2021 से आयोजित किए जाएंगे। आयोग ने कहा कि कुल 271 उम्मीदवारों ने साक्षात्कार के लिए अर्हता प्राप्त की है। गुजरात लोक सेवा आयोग की ओर से रेंज वन अधिकारी परीक्षा और साक्षात्कार के जरिये गुजरात सरकार के वन विभाग में रिक्त 51 अधिकारी संवर्ग के पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। 

विज्ञापन

GPSC RFO Result अंकों की दोबारा जांच के लिए 30 दिन में कर सकते हैं आवेदन

आयोग ने कहा है कि उम्मीदवार जो मुख्य परीक्षा में अपने अंकों की दोबारा जांच कराना चाहते हैं, वह मुख्य परीक्षा के वाइवा-वॉयस के बाद अंतिम परिणाम की घोषणा की तारीख से 30 दिनों की अवधि के भीतर प्रत्येक पेपर के लिए आयोग द्वारा निर्धारित शुल्क के साथ आयोग को आवेदन कर सकते हैं। वहीं, उम्मीदवार जो मुख्य परीक्षा या उसके किसी भाग की अंक तालिका प्राप्त करना चाहते हैं, वह आयोग द्वारा निर्धारित शुल्क के साथ मुख्य परीक्षा के वाइवा-वॉयस के बाद अंतिम परिणाम की घोषणा की तारीख से 15 दिनों की अवधि के भीतर आयोग को आवेदन कर सकते हैं।  

पता बदल गया है तो जरूर करें यह काम

यदि साक्षात्कार परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के डाक पते में कोई परिवर्तन होता है, तो उनसे अनुरोध है कि वे अपनी उम्मीदवारी साबित करने वाले प्रासंगिक दस्तावेज यानी  उनके आवेदन और प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र के साथ एक आवेदन के माध्यम से आयोग के कार्यालय को नए डाक पते की सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed