फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Govt Jobs July 2025: 6 Major Recruitments for 10th Pass, Diploma & Degree Holders, Apply Now

Govt Jobs: जुलाई के आखिरी सप्ताह की छह बड़ी भर्तियां, 10वीं पास से लेकर डिग्री-डिप्लोमा वाले करें आवेदन

Fri, 25 Jul 2025 06:30 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 25 Jul 2025 06:30 AM IST
सार

Sarkari Naukri July 2025: भारत में हर साल लाखों अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं। अगर आप भी गवर्नमेंट जॉब की तैयारी कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपके पास अपने सपने को साकार करने का शानदार मौका है। 
 

विज्ञापन
Govt Jobs July 2025: 6 Major Recruitments for 10th Pass, Diploma & Degree Holders, Apply Now
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Government Jobs: जुलाई के अंतिम सप्ताह में कई सरकारी नौकरियों के फॉर्म भरने का अवसर है। इन भर्तियों के लिए 10वीं पास से लेकर 12वीं पास, डिग्री-डिप्लोमा धारी तक आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां अगल-अलग विभागों में विभिन्न पदों के लिए हैं। आप यहां बताई भर्तियों में से अपनी पसंद की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

Rajsthan HC Vacancy: राजस्थान हाईकोर्ट में 10वीं-12वीं पास के लिए भर्ती

राजस्थान हाईकोर्ट ने चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप डी) कर्मचारियों के 5670 पदों और ड्राइवर के 58 पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई है। इस भर्ती के लिए 10वीं और 12वीं पास 18 से 40 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत विवरण यहां पढ़ सकते हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन

IB ACIO 2025 Recruitment: ग्रेजुएट्स के लिए शानदार भर्ती

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड-II/एग्जीक्यूटिव के 3717 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...

विज्ञापन

Agniveer Vayu Recruitment 2025: अग्निवीर वायु भर्ती

भारतीय वायु सेना की ओर से अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। विज्ञापन संख्या इंटेक 02/2026 के तहत 2,500 पदों को भरा जाना है। पंजीकरण प्रक्रिया चालू है, लेकिन 31 जुलाई 2025 को समाप्त हो जाएगी। परीक्षा 25 सितंबर 2025 को आयोजित की जानी प्रस्तावित है। 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...

IBPS PO, SO Recruitment 2025: बैंकिंग सेक्टर में ग्रेजुएट्स के लिए भर्ती

बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो आईबीपीएस की प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 6,215 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिनमें पीओ के 5208 और एसओ के 1007 पद शामिल हैं। स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन कनरे की अंतिम तिथि 28 जुलाई, 2025 है। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...

विभिन्न स्वास्थ्य विभागों में 752 पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने राज्य के विभिन्न विभागों में पैरामेडिकल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य विभागों में कुल 752 रिक्त पदों को भरा जाना है। पंजीकरण प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू होगी। 18 से 40 वर्ष आयु वाले अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए 12वीं पास से लेकर संबंधित पैरामेडिकल विषयों में डिप्लोमा या डिग्री वाले आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...

ऑयल इंडिया में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए भर्ती

ऑयल इंडिया लिमिटेड ने 262 वर्कपर्सन्स पदों के लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए भर्ती निकाली है। पंजीकरण प्रक्रिया चालू है और 18 अगस्त 2025 को समाप्त होगी। 18 से 38 वर्ष की आयु वाले इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न पदों के लिए 26,600 से लेकर 1,45,000 रुपये प्रति माह वेतन की पेशकश की जा रही है। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...

HC Vacancy for 10th Passed: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 10वीं के लिए नौकरी

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट, चंडीगढ़ ने चपरासी के 75 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed