फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   govt jobs in water resource dept

सैलरी लाजवाब, जल आयोग में 10वीं पास की भर्ती

Fri, 24 Apr 2015 12:02 PM IST
Updated Fri, 24 Apr 2015 12:02 PM IST
विज्ञापन
govt jobs in water resource dept

जल संसाधन मंत्रालय, केंद्रीय जल आयोग ने स्किल्ड वर्क असिस्टेंट (पूर्व पदनाम खलासी) के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 37 है। विज्ञापित पदों में अन्य पिछड़ा वर्ग के 17 पद, अनुसूचित जाति के 16 पद व अनुसूचित जनजाति के 04 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता के अंतर्गत उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विद्यालय से मैट्रिकुलेशन अथवा आईटीआई या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। विज्ञापित पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों के लिए 5,200 रुपये से लेकर 20,200 रुपये प्रतिमाह व ग्रेड पे 1,800 रुपये वेतनमान निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन व शुल्क का भुगतान

govt jobs in water resource dept

इन पदों पर आवेदन केवल ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर उपलब्‍ध आवेदन पत्र को डाउनलोड करें व उसे सावधानीपूर्वक भरें।

पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को 'सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, सेंट्रल वॉटर कमीशन हाइड्रोलॉजिकल ऑब्जरवेशन सर्कल, मार्केट एरिया नंबर-4, मैथन, धनबाद, झारखंड-828207' के पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजें। आवेदन का अंतिम चयन साक्षात्कार या ट्रेड परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 18 मई, 2015 निर्धारित की गई है।‌ आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए या किसी अन्य सहायता के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट www.cwc.gov.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed