फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   govt jobs in gail

असिस्टेंट इंस्पेक्टर और एकांउट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, यहां भरें फॉर्म

Wed, 16 Sep 2015 04:09 PM IST
Updated Wed, 16 Sep 2015 04:09 PM IST
विज्ञापन
govt jobs in gail

गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि. ने फॉरमैन (S-5), जूनियर सुपरिंटेंडेंट (S-5), असिस्टेंट इंस्पेक्टर (S-5), एकांउट असिस्टेंट (S-3), असिस्टेंट (S-3) आदि पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन सभी पदों पर रिक्तियों की कुल संख्या 46 है।

विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता एवं आवश्यक अनुभव सभी पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किये गये हैं। शैक्षिक योग्यता के लिए पूर्णकालिक रेगुलर कोर्स ही मान्य होंगे। इन सभी पदों पर आवेदन करने की अधिकतम आयु 56 वर्ष है। अधिकतम आयु की गणना 22 सितंबर, 2015 से की जाएगी।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। सभी न्यूनतम आवश्यक अर्हतायें यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्राप्त होना अनिवार्य है। वेतनमान के तौर पर S-5 ग्रेड के लिए वेतनमान 14,500-36,000 रुपये एवं S-3 ग्रेड के लिए वेतनमान 12,500-33,000 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन पत्र भेजने की अंतिम तारीख 05 अक्टूबर

govt jobs in gail

इन सभी पदों पर ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किए जाऐंगे। उम्मीदवारों को गेल की वेबसाइट www.gailonline.com के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसके प्रिंटआउट को सभी प्रमाणपत्रों की प्रतियों के साथ संलग्न कर सामान्य डाक के द्वारा 'सीनियर मैनेजर एचआरडी, गेल इंडिया लिमिटेड, गेल भवन,16, भीकाजी कामा प्लेस, आर के पुरम, नई दिल्ली-110066' के पते पर भेजें।

पूर्णरूप से भरकर आवेदन पत्र भेजने की अंतिम तारीख 05 अक्टूबर, 2015 है। योग्य उम्मीदवारों का चयन स्किल टेस्ट/कम्प्यूटर दक्षता टेस्ट/जिकल एंडयोरेंस टेस्ट एवं साक्षात्कार के आधार पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed