फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   govt job in india insurance

सरकारी नौकरी: 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती

Wed, 15 Oct 2014 11:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Oct 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
govt job in india insurance

दि न्यू इंडिया एश्योरेंस कं. लि. ने विभिन्न विभागों में प्रशासनिक अधिकारियों के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। जारी की गई कुल 509 रिक्तियों में वित्त में 65 पद, इंजीनियरिंग में 25 पद, विधि में 40 पद, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 30 पद, सामान्य के 349 पद शामिल है। इन पदों में ओबीसी के लिए 138 पद, एससी के लिए 73 पद और एसटी के लिए 37 पद आरक्षित हैं।

विज्ञापन


आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को नियम के मुताबिक ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अक्टूबर, 2014 से की जाएगी।
विज्ञापन


इन पदों पर चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। वेतनमान के तहत इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को 17,240-32,640 रुपये दिया जाएगा।

शैक्षिक तौर पर योग्य उम्मीदवार करें आवेदन

govt job in india insurance

शैक्षिक योग्यता के तहत सामान्य श्रेणी के प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालाय से किसी भी विधा में स्नातक डिग्री प्राप्त की हो। वित्त के तहत आवेदक ने बी कॉम या वाणिज्य क्षेत्र से जुड़ी को इससे बड़ी डिग्री प्राप्त की हो। इंजीनियरिंग के तहत आवेदक ने बी.टेक किया हो।

विधि के तहत आवेदक ने कानून की डिग्री हासिल की हो। ऑटोमोबाइल के तहत आवेदक ने संबंधित ट्रेड में बी. टेक. या बी. ई. की डिग्री प्राप्त की हो। परीक्षा शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 600 रुपये तथा महिलाओं समेत आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 50 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा करना होगा।

इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 नवंबर, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवार न्यू इंडिया की वेबसाइट http://www.newindia.co.in/recruitment-notice2.aspx पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed