फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 Live: UPPCL, एनटीए, बीईएल में नौकरी का सुनहरा मौका

Wed, 03 Feb 2021 04:38 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Wed, 03 Feb 2021 04:38 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2021: यहां आपको मिलेगी हर लेटेस्ट सरकारी नौकरी की जानकारी, चाहे वह केंद्र सरकार की हो या आपके राज्य की। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें... एम्स अस्पताल, नई दिल्ली, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी बीईएल समेत इन विभागों और सरकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में रिक्त पदों पर भर्तियां की जा रही है। आईटीआई से सिविल, मैकेनिकल और आर्किटेक्चर में डिप्लोमा धारकों के लिए बेहतरीन नौकरी का मौका है।

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Live Updates News Today: Sarkari Job apply for PSSSB, AIIMS hospital, BEL jobs
sarkari naukri live - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

04:36 PM, 03-Feb-2021

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन में सरकारी नौकरी

UPPCL JE Vacancy 2021:  उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर प्रशिक्षु के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 03 फरवरी, 2021 से शुरू हो जाएगी। खास बात है कि इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। खबर से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां।
(Apply Online)


 
03:35 PM, 03-Feb-2021

आईटीआई से सिविल, मैकेनिकल और आर्किटेक्चर में डिप्लोमा धारकों के लिए नौकरी

आईटीआई से सिविल, मैकेनिकल और आर्किटेक्चर में डिप्लोमा धारकों के लिए बेहतरीन नौकरी का मौका है। यह अवसर आपको पंजाब में मिलने जा रहा है। जहां 547 पदों पर आईटीआई डिप्लोमा धारकों की भर्ती की जा रही है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ITI से सिविल, मैकेनिकल और आर्किटेक्चर में डिप्लोमा धारकों से जूनियर ड्राफ्ट्समैन की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 11 फरवरी, 2021 को या उससे पहले sssb.punjab.gov.in पर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यह पढ़ें। 
विज्ञापन
02:49 PM, 03-Feb-2021

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में कई पदों पर आवश्यकता

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से विभिन्न पदों पर रिक्तियां निकाली गईं हैं। ये रिक्तियां ग्रुप ए के पदों के लिए है। बता दें कि ग्रुप ए के पदों पर लाखों की सैलरी मिलती है। ये पद शीर्ष श्रेणी के होते हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा मांगे गए आवदेन जॉइंट डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, सीनियर प्रोग्रामर, प्रोग्रामर, रिसर्च साइंटिस्ट सी आदि पदों के लिए हैं। आवेदक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट https://nta.ac.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
02:16 PM, 03-Feb-2021

दिल्ली जिला न्यायालय में 417 पदों के लिए भर्ती

दिल्ली जिला न्यायालय भर्ती 2021 के तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जिला न्यायालयों में 417 पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां चपरासी / अर्दली / डाक चपरासी, चौकीदार, स्वीपर / सफाई कर्मचारी और सर्वर प्रोसेस के पद के लिए है। इन पदों के लिए 07 फरवरी, 2021 से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म दिल्ली जिला न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट delhidistrictcourts.nic.in पर  जारी किया जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण 07 फरवरी, 2021 से शुरू होगा। इच्छुक उम्मीदवार सीधे वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी, 2021 रखी गई है। आवेदकों का चयन संबंधित पद के अनुसार, लिखित परीक्षा के जरिये होगा। अधिक जानकारी के लिए यह पढ़ें। 
02:11 PM, 03-Feb-2021

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में प्रोजेक्ट इंजीनियर और टेक्नीशियन के पदों पर रिक्तियां

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनियों में से एक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी बीईएल के अलग-अलग संयंत्रों में कई पदों पर सरकारी भर्ती जारी है। बीईएल ने अपने बेंगलुरु इकाई, हैदराबाद यूनिट, कोटद्वार (उत्तराखंड), केरल और बीईएल के कॉर्पोरेट कार्यालय में परियोजना अभियंताओं, सुरक्षा अधिकारी, सहायक सुरक्षा अधिकारी, कनिष्ठ पर्यवेक्षक सुरक्षा और हवलदार के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पद पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तिथि पदानुसार अलग-अलग दिन है। अधिक जानकारी के लिए यह पढ़ें। 
01:25 PM, 03-Feb-2021

Sarkari Naukri 2021 Live: UPPCL, एनटीए, बीईएल में नौकरी का सुनहरा मौका

AIIMS Delhi में नौकरी के लिए जल्दी करें आवेदन, कल आखिरी चांस
AIIMS Delhi: एम्स अस्पताल, नई दिल्ली में कई पदों पर सरकारी भर्तियां हो रही हैं। खास बात है कि उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा और कोई आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा। इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 04 फरवरी, 2021 को समाप्त हो जाएगी। आवदन के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए नोटिफिकेशन लिंक से जानकारी लेकर निर्धारित पते पर अपने सभी जरूरी दस्तावेज और रिज्यूमे भेज दें।  
नोटिफिकेशन लिंक
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed