फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Goa University recruiting junior engineering multi tasking staff lower division clerk 8 march is the last date

गोवा यूनिवर्सिटी ने विभिन्न पदों के लिए जारी की अधिसूचना, 8 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

Mon, 22 Feb 2021 09:06 AM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 22 Feb 2021 09:06 AM IST
विज्ञापन
Goa University recruiting junior engineering multi tasking staff lower division clerk 8 march is the last date
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

गोवा यूनिवर्सिटी ने एलडीसी, एमटीएस और जूनियर इंजीनियर (सिविल और इलेक्ट्रिकल) के 62 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें से एमटीएस के लिए 35, एलडीसी के लिए 25 और जूनियर इंजीनियर के लिए 2 (सिविल और इलेक्ट्रिकल के लिए 1-1) पद निर्धारित किए गए हैं। 11 फरवरी से शुरू हुई इस भर्ती प्रक्रिया के लिए योग्य उम्मीदवार 8 मार्च, 2021 से पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.unigoa.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

विज्ञापन

योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री, डिप्लोमा, हायर सेकेंड्री स्कूल सर्टिफिकेट (एच.एस.एस.सी) हासिल करने वाले उम्मीदवार इसके लिए योग्य हैं। आवेदकों के पास कोंकणी व मराठी भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है। वहीं कम्प्यूटर की समझ और मल्टी-टास्किंग स्किल्स होना भी अनिवार्य है। इसके साथ ही प्रतिभागियों की उम्र 45 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। केवल गोवा यूनिवर्सिटी के नियमित कर्मचारियों को ही 5 साल की छूट दी जाएगी।

प्रक्रिया - गोवा यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट www.unigoa.ac.in पर जाकर वैकेंसी के अंतर्गत आप इक्छित पद का चयन कर ऑनलाइन ऐप्लीकेशन पर क्लिक करें। अब न्यू यूजर पर जाकर खुदको रजिस्टर करें। इसके बाद मांगी गई सारी जानकरियां प्रविष्ट कर सेंड करें। याद रहे यह जानकारियां आपको अंतिम तिथि से पहले भेजनी है। साथ ही भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट निकलवा लें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

फीस - बता दें उम्मीदवारों को ऐप्लीकेशन फॉर्म के साथ 200 रुपये बतौर फीस जमा करनी होगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को इसका 50 प्रतिशत यानी 100 रुपये जमा करने होंगे। वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह आवेदन नि:शुल्क रहेगा। 

 

वेतन - चयनित उम्मीदवारों में से जूनियर इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), लोअर डिविजन क्लर्क (एलडीसी) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) को क्रमश: लेवल 5, लेवल 5, लेवल 2 और लेवल 1 की सैलरी दी जाएगी। 
 

यह भी पढ़ें : दुनिया में सिर्फ इन करेंसी की है अपनी पहचान, जानिए किसके क्या हैं प्रतीक चिह्न

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed